एक्सप्लोरर

महाभियोग: कांग्रेस के यू-टर्न पर जेटली का वार, कहा- गलत राजनीति का खामियाजा कर्नाटक में भुगतेगी कांग्रेस

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग के मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि कांग्रेस हासिए की राजनीति कर रही है और इसका खामियाजा तत्काल कर्नाटक में भुगतना पड़ेगा.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग के मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस न्यायालय में मतभेद का फायदा उठाना चाहती है और इस मुद्दे पर हासिए की राजनीति कर रही है. जेटली ने कहा कि कांग्रेस को इस राजनीति का तत्काल कर्नाटक में नुकसान होने जा रहा है.

गौरतलब है कि कांग्रेस के दो सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट से आज अपनी वह याचिका वापस ले ली जिसमें चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने के नोटिस को खारिज करने के राज्यसभा के सभापति एम वैंकया नायडू के निर्णय को चुनौती दी गयी थी.

जेटली ने अपनी फेसबुक टिप्पणी में कहा , ‘‘न्यायालय में फूट को देखते हुए कांग्रेस संकट का फायदा उठाना चाहती है. यदि महाभियोग प्रस्ताव में ही कोई दम नहीं था तो उसको खारिज करने वाले राज्यसभा के सभापति के आदेश को चुनौती देने वाली रिट याचिका के पक्ष में कोई तर्क नहीं बनता.’' जेटली ने कहा कि किसी प्रस्ताव को स्वीकार करने या नहीं करने के राज्यसभा चेयरमैन के निर्णय को न्यायालय की समीक्षा का विषय नहीं बनाया जा सकता है.

कांग्रेस ने राज्यसभा सभापति के फैसले के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर याचिका वापस ली

वित्त मंत्री ने कहा लेकिन कांग्रेस संकट का लाभ उठाना चाहती है. इसी लिए उसने इस मुद्दे की सुनवाई के लिए संविधान पीठ की मांग का उल्लेख ‘‘अपने पसंद की पीठ’’ में करने की रणनीति अपनायी ताकि एक मामला जो तर्क के लायक नहीं था वह एक अधिक उदार पीठ के तर्क लायक हो जाए.

जेटली खुद भी एक जाने माने वकील हैं. उन्होंने कहा , ‘'कांग्रेस पार्टी अपने मनमाफिक मैदान में खेल खेलना चाहती थी.’’ उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि एक राष्ट्रीय पार्टी के लिये क्या यह ठीक होगा कि वह मुख्यधारा से हटकर इस तरह की हासिये वाली भूमिका चुने ? जेटली ने कहा , ‘‘वास्तव में हर कांग्रेसी को इसकी कीमत चुकानी होगी क्योंकि उसके नेता ने मुख्यधारा में रह कर काम करने के बजाय हासिए की चाल चलने का फैसला किया है. कर्नाटक में कांग्रेसियों को तुरंत इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.’’

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget