एक्सप्लोरर

आर्थिक मंदी पर रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली की तारीख फाइनल

बेरोजगारी, मंदी, किसानों की आत्महत्या, बैंकिंग प्रणाली की गड़बड़ियों जैसे आर्थिक संकट के मुद्दे पर कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है.

नई दिल्ली: आर्थिक मंदी से लेकर किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी. पार्टी के उच्च सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आदि नेता इस रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस की कोशिश है कि इस रैली में प्रमुख विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हों. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आर्थिक मोर्चे पर सरकार को संसद के अंदर और बाहर घेरने की पूरी तैयारी है.

दरअसल बेरोजगारी, मंदी, किसानों की आत्महत्या, बैंकिंग प्रणाली की गड़बड़ियों जैसे आर्थिक संकट के मुद्दे पर कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. पहले ये अक्टूबर में होना था, लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के कारण प्रदर्शन का कार्यक्रम 5 से 15 नवंबर तक के लिए आगे खिसकाया गया था. हालांकि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुरक्षा कारणों से कांग्रेस ने कार्यक्रमों को रोक दिया था.

#MeToo के आरोपों पर अनु मलिक ने जाहिर किया अपना दर्द, कहा- इस खुश मिजाज चेहरे के पीछे मैं दुखी हूं

इस बीच नवंबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस ने देशभर में आर्थिक मंदी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किए. अब कांग्रेस ने निर्देश जारी किया है कि 25 नवंबर तक ब्लॉक से लेकर राज्यस्तर तक कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएं. इन्हीं देशव्यापी प्रदर्शनों का समापन कांग्रेस रामलीला मैदान की रैली के जरिए करेगी.

इसकी तैयारियों के मद्देनजर 16 नवंबर को कांग्रेस ने देश भर के अपने प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है जिसमें सभी महासचिव, अनुषांगिक संगठनों समेत सभी प्रदेश अध्यक्षों को मौजूद रहने को कहा गया है. 16 को ही पार्टी रामलीला मैदान में रैली का औपचारिक एलान करेगी. पार्टी की कोशिश है कि रैली में एक लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो. महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस का आंकलन है कि अर्थव्यवस्था के संकट से आम आदमी परेशान है. जाहिर है इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन कर कांग्रेस अपने लिए वापसी का रास्ता तलाश रही है.

राफेल मामला: राहुल गांधी ने कहा- अब इसकी जांच शुरू हो, जेपीसी गठित की जाए

एक अहम बात ये भी है कि आर्थिक मुद्दों पर होने वाले प्रदर्शनों में कांगेस नेता गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का मुद्दा भी उठाएंगे और केंद्र सरकार पर निशाना साधेंगे. हाल में ही केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को एसपीजी की सुरक्षा हटा कर जेड प्लस की सुरक्षा दी है. इस बात का जिक्र कांग्रेस के उस आंतरिक नोट में है जिसे पार्टी ने आर्थिक मुद्दों पर प्रदर्शन के लिए जारी किया है.

ये भी पढें:

एंबुलेंस के इंतज़ार में बड़ी देर तक स्ट्रेचर पर रहा महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का पार्थिव शरीर

झारखंड: बीजेपी-आजसू का गठबंधन लगभग टूटा, आजसू के अड़ियल रवैये से अमित शाह नाराज! 

प्रधानमंत्री की छवि बिगाड़ने के लिए लगाए थे 'राफेल' में आरोप, माफी मांगे कांग्रेस: राजनाथ सिंह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget