एक्सप्लोरर

फाइटर जेट तेजस को मिली फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस, जल्द वायु सेना के बेड़े में होगा शामिल

तेजस भारत द्वारा विकसित किया जा रहा एक हल्का व कई तरह की भूमिकाओं वाला जेट लड़ाकू विमान है. यह हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित एक जेट इंजन वाला, अनेक भूमिकाओं को निभाने में सक्षम एक हल्का युद्धक विमान है.

नई दिल्ली: भारत में बने एलसीए तेजस (Tejas Fighter Jet) को फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस मिल गई है. हल्के लड़ाकू विमान तेजस MK-1 को बुधवार को अंतिम संचालन मंजूरी (एफओसी) दे दी गई है. विमान के लिए एफओसी की औपचारिक घोषणा रक्षा विभाग के आर एंड डी सचिव और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी ने की. एयर इंडिया शो के एफओसी प्रमाण पत्र और रिलीज टू सर्विस डॉक्यूमेंट वायुसेना प्रमुख को सौंप दिया गया है. इस दौरान रक्षा सचिव, एचएएल के अध्यक्ष और सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्दीनेस एंड सर्टिफिकेशन के प्रमुख मौजूद रहे.

तेजस भारत द्वारा विकसित किया जा रहा एक हल्का व कई तरह की भूमिकाओं वाला जेट लड़ाकू विमान है. यह हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित एक जेट इंजन वाला, अनेक भूमिकाओं को निभाने में सक्षम एक हल्का युद्धक विमान है. HAL चीफ ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि तेजस पूरी तरह कंबेट रेडी है. दो साल के भीतर इसकी स्क्वाड्रन भी वायु देना को सौंप दी जाएगी.

एयरो इंडिया 2019: पार्किंग में लगी भीषण आग, करीब 100 कार जलकर खाक

HAL ने तेजस मार्क-1A और मार्क-2 को भी तैयार करने का रोड मैप तैयार कर दिया है. उम्मीद की जा रही है कि यह भी 2023 तक मार्क 1A की फ्लाइट वायु सेना को सौंप दी जाएगी. करीब 83 फ्लाइट्स के ऑर्डर का क्लीयरेंस भी दो महीनों के भीतर हो जाने की HAL उम्मीद कर रहा है. मेक इन इंडिया के तहत इन एयरक्राफ्ट्स को तैयार किया जा रहा है. जो कि वायु सेना की शक्ति को बढ़ाएंगे. इतना ही नहीं HAL इन्हें एक्सपोर्ट करने के लिए भी रोड मैप तैयार कर रहा है. जिसके लिए एशियन, नॉर्थ अफ्रीकन और पैसिफिक रीजन के देश शामिल हैं.

मेक इन इंडिया और वेपन सिस्टम का कॉम्बिनेशन है तेजस और ब्रह्मोस

ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है. इसे रूस की एनपीओ मशीनोंस्ट्रोयेनिया और भारत के डीआरडीओ ने मिलकर तैयार किया है. ब्रह्मोस कम ऊंचाई पर तेजी से उड़ान भरती है और इस तरह से रडार की आंख से बच जाती है. ब्रह्मोस की विशेषता यह है कि इसे जमीन से, हवा से, पनडुब्बी से, युद्धपोत से यानि कि लगभग कहीं से भी दागा जा सकता है. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब इसे और कम वज़न का बनाकर हमारे अपने LCA तेजस के Mk 1A और Mk 2 में लगाने का मैप तैयार किया गया है. इतना ही नहीं इस सुखोई 30 MKI और रफाल में भी लगाया जाएगा.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

मास्टर स्ट्रोक स्पेशल रिपोर्ट: भारत के वो 10 कदम जो पाकिस्तान को कर सकते हैं तबाह, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget