एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने फिर की मोदी सरकार की तारीफ, कोरोना काल में किए इन कामों को सराहा

आनंद शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि वह कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए तबकों को आर्थिक मदद देने में अधिक उदार रुख दिखाए और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन पैकेज की व्यवस्था करे.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एक बार फिर मोदी सरकार की तारीफ की है. उन्होंने फिक्की के 93वें सालाना सम्मेलन में कहा कि कोरोना वायरस के कारण हमारी अर्थव्यवस्था सिकुड़ी लेकिन पीपीई किट, वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों को बनाने की हमारी क्षमता बढ़ी. इसके लिए शर्मा ने मोदी सरकार को श्रेय दिया.

आनंद शर्मा ने फिक्की के सालाना सम्मेलन में कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस के कारण संकुचित हुई है, लेकिन पीपीई किट, वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों के निर्माण के मामले में हमारी क्षमता बढ़ी है, जिसका श्रेय लोगों को समाज को और सरकार को जाता है."

आपको बता दें कि इससे पहले आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला के दौरे की भी तारीफ की थी. उन्होंने पीएम के इस कदम को वैज्ञानिकों के कोरोना वायरस वैक्सीन उत्पादन करने के काम को पहचान देने वाला बताया था.

आनंद शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि वह कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए तबकों को आर्थिक मदद देने में अधिक उदार रुख दिखाए और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन पैकेज की व्यवस्था करे. कांग्रेस नेता के अनुसार, देश को जीडीपी के 10 फीसदी का नुकसान हुआ है और 2019-20 की स्थिति तक आने में उसे एक साल का समय और लगेगा.

कृषि कानूनों पर बातचीत से निकालना चाहिए हल आनंद शर्मा ने कहा कि सुधारों से जुड़े कदम राष्ट्रीय स्तर पर सहमति बनाकर उठाये जाने चाहिए और मौजूदा समय में चल रहे किसानों के आंदोलन के मामले में सरकार को बातचीत के जरिए हल निकालना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘हम आज देख रहे हैं कि कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. सुधार भागीदारी के आधार पर होने चाहिए, एकतरफा नहीं होने चाहिए. इस संदर्भ में विचार-विमर्श होना चाहिए. कुछ भी जल्दबाजी में औेर सहमति के बिना नहीं होना चाहिए. ऐसा करने का नतीजा हम देख रहे हैं. आंदोलन हो रहे हैं, टकराव है और विश्वास का अभाव है.’’

ये भी पढ़ें:

इंदिरा सरकार के आपातकाल को असंवैधानिक घोषित करने की मांग, SC ने केंद्र से मांगा जवाब 

एयर इंडिया को खरीदने सामने आई अमेरिकी फंड एजेंसी, इंटरप्स इंक ने कहा- चौंकाने वाली होगी बोली 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget