एक्सप्लोरर

इंदिरा सरकार के आपातकाल को असंवैधानिक घोषित करने की मांग, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा गांधी सरकार की तरफ से देश में लगाए गए आपातकाल को असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता ने अपने पति और परिवार पर हुए अत्याचार का हवाला देते हुए मांग की है.

नई दिल्ली: 1975 में इंदिरा गांधी सरकार की तरफ से देश में लगाए गए आपातकाल को असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता ने इमरजेंसी के दौरान अपने पति और परिवार पर हुए अत्याचार का हवाला देते हुए यह मांग की है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा. कोर्ट नेकहा, "हमें देखना होगा कि इतने सालों के बाद इमरजेंसी को असंवैधानिक घोषित करना व्यवहारिक होगा या नहीं."

94 साल की वीरा सरीन की तरफ से दाखिल याचिका में यह कहा गया है कि उनके पति की दिल्ली में ज्वेलरी और कीमती रत्नों की दो दुकानें थीं. इमरजेंसी के दौरान अचानक उन दुकानों पर छापा मारा गया और पति को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें स्मगलिंग से जुड़ी धाराओं में फंसाने की धमकी दी गई. देश छोड़कर जाने के लिए मजबूर किया गया. दुकान से जो कीमती चीजें छापे के दौरान उठाई गईं थीं उन्हें कभी भी वापस नहीं किया गया. सरकारी लोगों ने उन्हें हड़प लिया.

25 करोड़ के मुआवजे की मांग कोर्ट के सामने महिला ने रखी

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि सरकारी कार्रवाई के चलते उनके पति जीवन भर सदमे में रहे. आखिरकार साल 2000 में उनकी मौत हो गई. पूरे परिवार ने मामले का परिणाम 4 दशक तक झेला. दिल्ली हाई कोर्ट भी सरकार की पूरी कार्रवाई को गलत करार दे चुका है. महिला ने अपने परिवार को 25 करोड़ रुपए का मुआवजा देने और आपातकाल को असंवैधानिक घोषित करने की मांग कोर्ट में रखी.

मुआवजा समेत दूसरी मांगों पर विचार करना सही नहीं लगता- कोर्ट

लेकिन याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने जोरदार दलीलें रखीं. उन्होंने कहा, "बात मुआवजे की नहीं है. 19 महीने तक देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ. यह जरूरी है कि कोर्ट इस पर विचार करें और आपातकाल को असंवैधानिक घोषित करें. कोर्ट ऐसा कुछ करे जिससे भविष्य में कोई भी सरकार शक्तियों का दुरुपयोग करके नागरिकों का दमन न कर सके." साल्वे की जिरह के बाद तीनों जजों ने काफी देर तक आपस में विचार विमर्श किया. आखिरकार, बेंच के अध्यक्ष जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा, "मुआवजा समेत दूसरी मांगों पर विचार करना सही नहीं लगता है. लेकिन हम याचिका की प्रार्थना संख्या 1 पर नोटिस जारी कर रहे हैं. हालांकि, हमें यह भी देखना होगा कि इतने सालों के बाद आपातकाल को असंवैधानिक घोषित करने पर विचार करना व्यवहारिक और जरूरी है या नहीं."

कोर्ट ने याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए साल्वे से कहा कि वह याचिका में संशोधन करें. संशोधित याचिका में सिर्फ उसी प्रार्थना को रखें जिस पर नोटिस जारी किया जा रहा है. इसके लिए कोर्ट ने उन्हें 18 दिसंबर तक का समय दिया है.

यह भी पढ़ें.

पश्चिम बंगाल BJP के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा बढ़ाई गई, जानें अब कैसी है उनकी सिक्योरिटी

चीन के साथ तनातनी के बीच बोले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, हम पूरी तरह तैयार

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget