एक्सप्लोरर

Bogus Medicine: एफडीए ने किया फर्जी दवा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नागपुर के सरकारी अस्पताल से 21,600 गोलियां जब्त

Bogus Medicine: जांच से पता चला कि दवाई का निर्माण 'रिफाइंड फार्मा गुजरात' नाम की फर्जी कंपनी की ओर से किया गया था. अधिकारी ने बताया कि जब चेक किया गया तो ऐसी कोई कंपनी नहीं मिली.

FDA Busts Bogus Medicine Racket: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एक फर्जी दवा रैकेट का पर्दाफाश किया है. टीम ने नागपुर के एक सरकारी अस्पताल से 21,600 गोलियां जब्त की हैं जो एंटीबायोटिक सिप्रोफ्लोक्सासिन बताकर दी गईं थीं. एफडीए के एक अधिकारी ने शनिवार (3 फरवरी) को इस कार्रवाई की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि इस नकली दवा के संबंध में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें से एक पहले से ही जेल में बंद है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि जो दवाई बरामद की गई है, वह पिछले साल सरकारी कॉन्ट्रैक्ट प्रक्रिया के जरिये खरीदी गई थी. इसे हाल ही में इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज से जब्त किया गया था, जो जिले में सरकारी सुविधाओं के लिए दवाओं की आपूर्ति करता है. यहां से जो गोली मिली, उसका नाम सिप्रोफ्लोक्सासिन बताया गया था और इसका इस्तेमाल कई बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है.

पिछले साल मार्च में सामने आया था इस तरह का खेल

एफडीए अधिकारी ने कहा कि मार्च 2023 में एफडीए ने नागपुर से करीब 40 किमी दूर कलमेश्वर तहसील में एक सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से 'सिप्रोफ्लोक्सासिन' गोलियों के सैंपल लिए थे और इसे एक सरकारी लैब में भेजा था. दिसंबर 2023 में इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें बताया गया कि ये गोलियां नकली हैं. चूंकि गोलियों की आपूर्ति नागपुर स्थित इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जरिये की गई थी, इसलिए एफडीए अधिकारियों ने हाल ही में वहां स्टोर पर छापा मारा और उसी ब्रांड की 21,600 गोलियों का स्टॉक जब्त कर लिया.

फर्जी कंपनी का नाम यूज कर बना रहे थे दवाई

जांच से पता चला कि दवाई का निर्माण 'रिफाइंड फार्मा गुजरात' नामक फर्जी कंपनी की ओर से किया गया था. अधिकारी ने बताया कि जब चेक किया गया तो ऐसी कोई कंपनी नहीं मिली. कलमेश्वर पुलिस ने इस मामले में ठाणे के विजय शैलेन्द्र चौधरी, लातूर के निवासी हेमंत धोंडीबा मुले और ठाणे के पास भिवंडी के मिहिर त्रिवेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मुख्य आरोपी चौधरी पहले से ही है फर्जी दवा बिक्री मामले में जेल में हैं. अधिकारियों ने बताया कि चौधरी ने त्रिवेदी को गोलियां दी थीं

ये भी पढ़ें

Bharat Jodo Yatra Cost: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर एक दिन में खर्च हुए 50 लाख, 1 किमी पर आया 1.5 लाख रुपये का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget