एक्सप्लोरर

CPR FCRA Licence: सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च थिंक-टैंक का FCRA लाइसेंस निलंबित, गृह मंत्रालय का एक्शन

CPR FCRA Licence: गृह मंत्रालय ने कानूनों के उल्लंघन पर ‘सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च’ थिंक-टैंक का एफसीआरए लाइसेंस निलंबित किया है.

CPR FCRA Licence Suspend: गृह मंत्रालय ने कानूनों के उल्लंघन पर बुधवार (1 मार्च) को ‘सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च’ थिंक-टैंक का एफसीआरए (FCRA) लाइसेंस निलंबित किया है. पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि आयकर विभाग (आईटी) की ओर से सीपीआर परिसर में सर्वेक्षण किए जाने के महीनों बाद गृह मंत्रालय ने सीपीआर के एफसीआरए लाइसेंस को निलंबित कर दिया है.

एफसीआरए कानून विदेशों से व्यक्तियों और संगठनों को वित्तीय योगदान को नियंत्रित करता है. सीपीआर पिछले साल सितंबर में इस पर आयकर सर्वेक्षण के बाद जांच के दायरे में था. अधिकारियों ने बताया कि कानूनों के उल्लंघन के आरोप में सीपीआर का एफसीआरए लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. 

मामले की जांच चल रही है 

विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत दिए गए लाइसेंस के निलंबन के साथ, सीपीआर विदेश से कोई धन प्राप्त नहीं कर पाएगा. अधिकारियों ने बताया कि लाइसेंस निलंबित करने के बाद जांच चल रही है और छह महीने के भीतर आगे के फैसले लिए जाएंगे. 

क्या है सीपीआर?

सीपीआर दिल्ली स्थित एक थिंक टैंक है जिसे 1973 में स्थापित किया गया था. सीपीआर वेबसाइट के मुताबिक, इसे भारत सरकार की ओर से गैर-लाभकारी सोसायटी के रूप में मान्यता प्राप्त है और केंद्र में योगदान कर मुक्त है. CPR को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) से अनुदान प्राप्त होता है और यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान है. सीपीआर विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से अनुदान प्राप्त करता है.

ये भी पढ़ें- 

BBC IT Survey: ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर के सामने उठाया BBC दफ्तरों में हुए IT सर्वे का मुद्दा, डॉक्यूमेंट्री पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget