एक्सप्लोरर

FASTag 15 फरवरी से सभी के लिए होगा जरूरी, इसके बाद नहीं कर पाएंगे कैश पेमेंट, जानिए- सभी जानकारी

देशभर में 15 फरवरी से FASTag को अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है. नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर FASTag से ही पमेंट करना होगा. ऐसे में इससे जुड़ी चीजों को जानना सभी के लिए जरूरी हो जाता है.

नई दिल्लीः आप यदि 15 फरवरी से देश में नेशनल हाईवे पर किसी भी टोल प्लाजा से गुजर रहे हैं, तो टोल पमेंट करने के लिए FASTag की जरूरत होगी. सरकार 15 फरवरी से इसे अनिवार्य रूप से लागू कर रही है. देशभर में नेशनल हाईवे पर 720 से ज्यादा टोल प्लाजा पर FASTag से पमेंट करना होगा. 15 फरवरी के बाद आप किसी भी कीमत पर कैश पेमेंट नहीं कर पाएंगे.

FASTag क्या है? FASTag, इलेक्ट्रॉनिक पमेंट सिस्टम का काम करता है. इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया गया है. FASTag एक स्टिकर होता है जो आपकी गाड़ी के आगे के शीशे के अंदर की तरफ लगता है. इसमें लगे बारकोड में व्हीकल की डिटेल होती हैं और नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैक्नोलॉजी के जरिए टोल का ऑटोमैटिक पेमेंट हो जाता है.

क्या हैं FASTag के फायदे ? FASTag के कई फायदे हैं. इससे पमेंट की प्रक्रिया जल्दी पूरी होती है और आपको रुकने की जरूरत नहीं होती. इससे टोल प्लाजा पर गाडियों की लाइन लगने से छुटकारा मिलता है और टोल पमेंट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है. इसके साथ सिस्टम में पारदर्शिता आती है और टोल राशि को लेकर विवाद भी नहीं होते हैं. लाइन नहीं लगने से फ्यूल की बर्बादी रुकती है और प्रदूषण भी कम होता है.

FASTag कहां से खरीदें और इसकी कीमत क्या है? FASTag खरीदने आपके पास यहां कई विकल्प हैं. देश के कई टोल प्लाजा पर इसे खरीद सकते हैं. अमेजन,पेटीएम आदि से भी इसे खरीदा जा सकता है. इसके साथ ही कई बैंको के जरिए भी इसकी बिक्री की जा रही है.

FASTag की राशि दो चीजों पर निर्भर करती है. एक आप किस वाहन के लिए इसे खरीद रहे हैं जैसे. कार, जीप, वैन, बस या ट्रक आदि. दूसरा जहां से खरीद रहे हैं उसने कितनी राशि निर्धारित की है. एनएचएआई ने इसकी कीमत 200 रुपये तय की है. इसके साथ ही इस पर बैंक कुछ ऑफर भी देते हैं.

FASTag कैसे रिचार्ज करें? इसके लिए दो विकल्प हैं. पहले विकल्प के तौर पर जिस बैंक ने इसे जारी किया उसके FASTag वॉलेट इस्तेमाल करके इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिएइसे रिचार्ज किया जा सकता है. दूसरा, आपके पास मौजूद पेटीएम और फोन पे जैसे मोबाइल वॉलेट से किसी भी बैंक के FASTag को रिचार्ज किया जा सकता है.

FASTag की वैलिडिटी कितनी है? FASTag जारी होने की तारीख से 5 साल की अवधि के लिए वैलिड है. FASTag एकाउंट में किए गए रिचार्ज की वैलिडिटी की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है और यह FASTag की वैलिडिटी पूरी होने तक वैलिड रहता है.

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड त्रासदी: तपोवन की सुरंग में जिंदगी की आखिरी आस, 35 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी

PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की बात, दोनों देश शांति-सुरक्षा के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर प्रतिबद्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget