एक्सप्लोरर

अगर अभी तक फास्टैग नहीं लिया है तो कैश लेन में जाएं वरना देना पड़ेगा दोगुना टोल

आज 15 जनवरी है और आज से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आप टोल प्लाजा से गुजरते हैं और आपके पास फास्टैग नहीं है तो आपको कैशलेन से जाना होगा.

आज 15 जनवरी है और आज से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आप टोल प्लाजा से गुजरते हैं और आपके पास फास्टैग नहीं है तो आपको कैशलेन से जाना होगा. अगर आप फास्टैग लेन में घुस गए तो आपको दोगुना टोल देना पड़ेगा. जल्द ही योजना कैश लेन को खत्म करने की है इसलिए जितना जल्दी हो सके फास्टैग बनवा लें ताकि परेशानी से बच सकें.

वैसे तो फास्टैग 15 दिसंबर 2019 से सभी वाहनों, प्राइवेट और कमर्शियल के लिए अनिवार्य हो गया था लेकिन लोगों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए 15 जनवरी तक का अतिरिक्त वक्त दिया गया था. फास्टैग की 25 फीसदी लेन को हाइब्रिड रखा गया था. इनमें 15 जनवरी तक FASTag के साथ कैश पेमेंट से भी टोल लिया जा रहा था. वहीं टोल प्लाजा की 75 फीसदी लेन में गाड़ियों से फास्टैग के जरिए ही टोल लिया जा रहा था.

सभी वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य, जानिए इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी

आपको बता दें कि देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग प्रक्रिया शुरु हो गई है. अब इसी तरीके से टोल कलेक्ट किया जाएगा. ये तकनीक RFID यानि रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिटीफिकेशन के नाम से जानी जाती है. इस तकनीक के जरिए वाहन चालक बिना रुके पेमेंट कर सकेंगे. इसके कारण अब टोल प्लाजा पर लाइनें नहीं लगेंगी.

अगर रिचार्ज नहीं कराया Fastag तो हो जाएगी बड़ी परेशानी, जानिए इससे जुड़ी हर खास बात

अगर आपके पास फास्टैग नहीं है और आप इस लेन से गाड़ी निकालना चाहते हैं तो आपको दोगुना टैक्स देना होगा. अधिकारियों ने बताया कि फास्टैग के कारण ना केवल वक्त की बचत होगी बल्कि लाइनें नहीं होने के कारण प्रदूषण भी कम होगा, यही नहीं कागज का इस्तेमाल भी कम होगा.

टोल टैक्स कलेक्शन के लिए ये फास्टैग शुरु किया गया है जो ऑटोमैटिक काम करेगा. जैसे ही आपकी गाड़ी टोल से गुजरेगी, टैक्स अपने आप चिप में से कट जाएगा. 22 बैंक और ईकॉमर्स वेबसाइटें फास्टैग बेच रही हैं.

इलेक्ट्रानिक टोल को लेकर ये सख़्ती अचानक नहीं है बल्कि सरकार पिछले तीन साल से फ़ास्टैग को प्रमोट करने की कोशिश कर रही थी लेकिन पिछले वित्त वर्ष में महज़ 25% टोल ही कैशलेस तरीक़ों से आ पाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget