एक्सप्लोरर

Farmers Protest: दिल्ली से आंदोलकारी किसानों की घर वापसी कितनी दूर, कितने पास?

Farmers Protest: कृषि कानूनों की वापसी के बाद दिल्ली की तीनों सीमाओं पर जारी किसानों का धरना कब खत्म होगा इसकी तस्वीर शनिवार को साफ हो सकती है.

Farms Law Repealed: कृषि कानूनों की वापसी के बाद दिल्ली की तीनों सीमाओं पर जारी किसानों का धरना कब खत्म होगा इसकी तस्वीर शनिवार को साफ हो सकती है. शनिवार सुबह सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक में एमएसपी कानून के लिए कमिटी और प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमों की वापसी जैसे लंबित मांगों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी. 

हालांकि इसकी उम्मीद कम है कि शनिवार को धरना खत्म करने और घर वापसी का एलान किया जाएगा. पंजाब के संगठन घर वापसी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा पर दबाव बना रहे हैं लेकिन मोर्चा सरकार से एमएसपी कानून के लिए कमिटी बनाने और मुकदमों की वापसी और मारे गए किसानों के लिए मुआवजे की मांग कर रहा है. बहरहाल सूत्रों की मानें तो सरकार और किसान संगठनों की बीच जल्द बात बन सकती है.  

एमएसपी कानून पर कमिटी बनाने के लिए पिछले दिनों सरकार द्वारा अनौपचारिक रूप से किसान संगठनों से पांच नाम मांगे गए थे. संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई जा सकती है. अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब यह होगा कि कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों की दूसरी मांग पर भी सरकार के साथ सहमति बन जाएगी. हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक सरकार की तरफ से एमएसपी पर लिखित प्रस्ताव नहीं मिला है.

मुकदमा वापसी को लेकर हरियाणा सरकार भी सक्रिय है. शुक्रवार शाम चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ किसान नेताओं की बैठक हुई. बैठक में शामिल किसान नेता गुरनाम चढूनी ने सरकार के रुख से असंतोष जताया लेकिन कहा कि ना तो सरकार का कड़ा रुख था और न ही नरम रुख था. अगर शुक्रवार की बैठक में हरियाणा सरकार और किसानों के बीच बात बन जाती तो शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा बड़ा एलान कर सकता था लेकिन अब यह मामला आगे टल गया है.

इसके अलावा मुआवजे की मांग भी लंबित है. सरकार ने संसद में कहा कि उसके पास इसका आंकड़ा नहीं है कि आंदोलन के दौरान कितने किसानों का निधन हुआ? लखीमपुर कांड को लेकर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बहरहाल मुख्य मांग एमएसपी कमिटी और मुकदमा वापसी ही है.

शनिवार की बैठक में नजर इस पर रहेगी कि घर वापसी के मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा की एकता बनी रहेगी या फिर अंदरूनी मतभेद खुल कर सामने आ जाएगा! बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है. अगले हफ्ते संयुक्त किसान मोर्चा की एक और बैठक बुलाई जा सकती है.यानी दिल्ली में जारी धरना अभी कुछ दिन और जारी रहेगा.  

Jammu Kashmir: CBI ने दबिश देकर इंजीनियर समेत 3 अधिकारियों को किया गिरफ्तार, रिश्वतखोरी का है आरोप

चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस: CBI ने गुनहगारों की धरपकड़ के लिए 100 देशों को लिखे पत्र, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget