एक्सप्लोरर

Farmers Protest: कौन था 24 साल का नौजवान जिसकी किसान आंदोलन के बीच गोली लगने से चली गई जान?

Farmers Protest News: शुभकरण सिंह के एक दोस्त ने बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के कार्यकर्ता थे और अक्सर विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होते थे. वह 2021 के किसान आंदोलन में भी शामिल थे.

Farmers Protest Latest News: खनौरी सीमा पर सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प में बुधवार (21 फरवरी) को बठिंडा के 24 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई. इस झड़प में 12 पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है. इन सबके बीच युवा किसान की मौत के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला किया. आप नेता और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया.

दूसरी तरफ शुभकरण सिंह की मौत के बाद बठिंडा जिले के बल्लोह गांव स्थित उसके घर में मातम पसरा हुआ है. उनकी दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव वालों ने बताया कि शुभकरण सिंह पिछले किसान आंदोलन में भी शामिल हुए थे.

घर में अकेले कमाने वाले थे शुभकरण सिंह 

शुभकरण सिंह का बल्लोह गांव रामपुरा फूल शहर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. उनके दोस्त बताते हैं कि वह काफी मेहनती थे. शुभकरण सिंह अपने चाचा चरणजीत सिंह के साथ मिलकर 20 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती करते थे. शुभकरण स्कूल ड्रॉप आउट थे. माता-पिता के तलाक के बाद शुभकरण सिंह की परवरिश उनके दादा ने की थी. उनकी दो बहनें भी हैं. गांव वालों की मानें तो शुभकरण सिंह के पास मात्र दो एकड़ जमीन थी. खेती से अलग उन्होंने चार भैंस और पांच बछड़े भी पाल रहे थे. इनके पिता मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं. ऐसे में घर की जिम्मेदारी इन्हीं के ऊपर थी. इनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. अब वह दूसरी छोटी बहन की शादी की तैयारी में थे.

13 फरवरी को पहुंचे थे खनौरी

शुभकरण सिंह के एक दोस्त ने बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के कार्यकर्ता थे और अक्सर विरोध प्रदर्शनों और सभाओं में शामिल होते थे. उन्होंने 2021 के किसान आंदोलन में भी भाग लिया था. शुभकरण सिंह अपने गांव के उन 15 किसानों में शामिल थे जो दिल्ली चलो मार्च में शामिल होने गए थे. वह 13 फरवरी को खनौरी पहुंचे थे. वहां वह रसोई में काम करते थे.

ये भी पढ़ें

Powerful People of Chicago: कौन है भारतीय मूल का वो शख्स जिसका अमेरिका ने माना लोहा, शिकागो मैगजीन की टॉप 50 लिस्ट में शामिल हुआ नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget