एक्सप्लोरर

Farmers Protest: पंजाब में मोबाइल टावर को निशाना बना रहे आंदोलनकारी, COAI ने की निंदा

तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ओर से पंजाब में मोबाइल टावर को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं पंजाब सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.

नई दिल्ली: किसानों की ओर से लगातार केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार इन कृषि कानूनों को वापस ले. इन कानूनों को विरोध में किसान पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. वहीं कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोग पंजाब में मोबाइल टावर को भी निशाना बना रहे हैं. इसकी सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के डीजी एसपी कोचर ने निंदा की है.

एसपी कोचर ने एक बयान में कहा है कि हम किसी भी मुद्दे पर लोगों के विरोध करने के अधिकार का सम्मान करते हैं. लेकिन दूरसंचार नेटवर्क के बुनियादी ढांचे में तोड़फोड़ करने और किसी के जरिए विरोध के रूप में दूरसंचार सेवाओं को बाधित करने की कड़ी निंदा की जाती है. टेलीकॉम सेवाएं लाखों ग्राहकों की जीवन रेखा हैं. जिनमें ऑनलाइन कक्षाएं लेने वाले छात्र, घर से काम करने वाले पेशेवर, कोविड-19 के कठिन समय में ऑनलाइन स्वास्थ्य परामर्श के लिए जाने वाले लोग शामिल हैं. दूरसंचार सेवाओं को बाधित करने से आम आदमी को काफी असुविधा हो रही है.

कड़ी कार्रवाई का निर्देश

बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों और उनका समर्थन कर रहे लोगों की ओर से पंजाब में मोबाइल टावर को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं पंजाब सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. किसानों का मानना है कि इन कृषि कानूनों का सबसे अधिक फायदा मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को होगा. इसी वजह से अंबानी की दूरसंचार कंपनी के टावर किसानों के निशाने पर हैं. हालांकि, रिलायंस समूह और अडानी समूह की कंपनियां किसानों से अनाज खरीदने के कारोबार में नहीं हैं.

सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को 63 टावर को नुकसान पहुंचाया गया. पिछले कुछ दिन के दौरान जिन टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है उनमें से कुछ की जियो ने मरम्मत कर दी है. अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला और संगरूर आदि स्थानों पर टावर को नुकसान पहुंचाया गया. जियो के राज्य में 9,000 से अधिक टावर हैं. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को मोबाइल टावर को निशाना बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था. जानकारी के मुताबिक अब तक 1500 से ज्यादा टावर को नुकसान पहुंचाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: पंजाब में किसानों ने 1500 से ज्यादा मोबाइल टावर्स को बनाया निशाना, सीएम अमरिंदर ने दिए कार्रवाई के निर्देश केंद्रीय कृषि मंत्री ने पंजाब के किसानों से प्रदर्शन खत्म करने, सरकार के साथ बातचीत फिर शुरू करने का आग्रह किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget