एक्सप्लोरर

'काला दिवस' मनाने पर अड़े प्रदर्शनकारी किसान, दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी- कानून हाथ में लेने पर होगी कार्रवाई

कृषि कानूनों के विरोध में पिछले छह महीने से बैठे किसान आज काला दिवस के रूप में मनाएंगे. प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार हाल ही में पास किए गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर दें.

नई दिल्लीः कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल शुरू हुए आंदोलन को आज यानि 26 मई को छह महीने पूरे हो गए हैं. इस मौके पर किसान संगठनों ने 'काला दिवस' मनाने की घोषणा की है. किसान संगठनों ने अपील की है कि कृषि कानूनों के विरोध में लोग आज अपने घरों, वाहनों, दुकानों पर काला झंडा लगाएं. किसान मोर्चा की ओर से किए गए इस आह्वान को कांग्रेस समेत 14 प्रमुख विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है. 

किसानों को मिला आप का साथ

किसानों को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि केंद्र तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त कर दे. पार्टी ने कहा कि बीजेपी नीत सरकार जबरन यह कानून किसानों पर थोप रही है. 

पिछले साल नंवबर से डाले हुए हैं डेरा

किसान पिछले साल नंवबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं और तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. चालीस से अधिक किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वार्ता की बहाली की अपील की थी.

दिल्ली पुलिस की कड़ी निगरानी

किसान यूनियनों की ओर से ‘काला दिवस’ मनाये जाने की घोषणा के बीच दिल्ली पुलिस ने लोगों से कोरोना की स्थिति और लॉकडाउन के कारण सभाएं न करने की अपील की है. पुलिस ने बताया कि सीमाओं पर आंदोलन स्थलों पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

'कानून हाथ में न लें'

दिल्ली पुलिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथों में लेने का प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सिंघू, टीकरी और गाजीपुर समेत सभी सीमाओं पर जवान पहले से ही मौजूद हैं, किसी भी गैर कानूनी गतिविधि या प्रवेश की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी.

संयुक्त किसान मोर्चा की घोषणा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने लोगों से कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने और अपने घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है.

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 513 डॉक्टर हुए शिकार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जारी किए आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के बीच बड़ी खबर
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के बीच बड़ी खबर
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget