एक्सप्लोरर

Farmers Protest: जान गंवाने वालों का मुआवजा कैसे जारी होगा? दिल्ली पहुंचे किसानों ने पूछा सवाल, मांगी MSP की गारंटी

Farmers Protest in Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को भारतीय किसान कांग्रेस से जुड़े किसानों ने प्रोटेस्ट किया और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग की.

Farmers Protest in Delhi: MSP की कानूनी गारंटी अभी तक नहीं मिलने से नाराज भारतीय किसान कांग्रेस से जुड़े कई किसान दिल्ली के जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए. प्रदर्शन कर रहे किसानों ने MSP की कानूनी गारंटी समेत किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सहयोग नहीं करने और उनसे किए गए अपने वादों से मुकरने का आरोप लगाया. 

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए हजारों किसानों ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर लंबा विरोध किया था. बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले साल नवंबर के महीने में तीनों कानूनों को रद्द करने के ऐलान के बाद किसानों ने प्रोटेस्ट खत्म कर दिया था. 

किसान विरोधी है सरकार
सुरक्षा के बीच प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार "किसान विरोधी" है. सुरजेवाला ने कहा, यह विरोध जंतर-मंतर तक सीमित नहीं होना चाहिए. हमें इसे आगे बढ़ाना चाहिए और देश का पेट भरने वाले किसानों के अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए. पार्टी नेता अलका लांबा ने कहा, भले ही कांग्रेस चुनाव हार गई हो, लेकिन उसने लड़ने का साहस नहीं खोया है. मोदी सरकार एमएसपी कानून को लागू करने के वादे को पूरा करने में विफल रही है. 

केंद्र सरकार  नहीं कर रही है किसानों के मुद्दों का समाधान
AIKC के संयुक्त समन्वयक हरगोबिंद सिंह तिवारी ने कहा, केंद्र सरकार न तो किसानों के साथ सहयोग कर रही है और न ही उनके मुद्दों का समाधान कर रही है. कृषि विरोधी कानूनों के विरोध को समाप्त हुए एक साल से अधिक हो गया है, लेकिन किसानों को एमएसपी सुनिश्चित करने का सरकार का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है. 

MSP को जल्द लागू करने की मांग
हरगोबिंद सिंह तिवारी बोले, अपने अधिकारों के लिए लड़ते हुए जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों के लिए तुरंत मुआवजा जारी करना चाहिए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र के पास जान गंवाने वाले किसानों की लिस्ट तक नहीं है, ऐसे में सवाल है कि मुआवजा कैसे जारी होगा? इसके साथ ही उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना को जल्द लागू करने की मांग भी की है. हरगोबिंद सिंह तिवारी ने कहा कि देश में अब भी किसानों के लिए एक उचित कानून नहीं है जो उन्हें सीधे लाभ पहुंचा सके.

मुंबई की सड़कों पर चाकू की नोक पर डकैती, 1 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget