एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन: मंदसौर हिंसा में 56 गिरफ्तार, 102 हिरासत में

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के आंदोलन के दौरान हिंसा के संबंध में कम से कम 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 100 से ज्यादा को हिरासत में लिया गया है. मंदसौर शहर के चार पुलिस थाना इलाकों और जिले में पिपलिया मंडी में शाम चार बजे से छह बजे तक कर्फ्यू में दी गई दो घंटे की ढील शांतिपूर्वक रही. जिलाधीश ओ पी श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें कल भी राहत दी जा सकती है. कुछ इलाकों में लोगों को प्रदर्शन के लिए उकसाने वाली पर्चियां कथित तौर पर बांटी गई और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने 102 लोगों को भी हिरासत में लिया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आगजनी और हिंसा से संबंधित अन्य अपराधों के लिए 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने के लिए 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 102 लोगों को भी हिरासत में लिया है. जिले में गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने के बाद एसपी ओम प्रकाश त्रिपाठी का तबादला कर दिया गया. उन्होंने कहा कि हिंसा की विभिन्न घटनाओं के संबंध में सात मामले दर्ज किए गए हैं.

श्रीवास्तव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि बरहेडा पंत इलाके में कल मंदसौर के पूर्व जिलाधीश एस के सिंह के साथ र्दुव्‍यवहार किए जाने के मामले में भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पिपलिया मंडी के इंस्पेक्टर अनिल सिंह ठाकुर को किसानों पर गोलीबारी के संबंध में फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया है. राकेश चौधरी को नया टाउन इंस्पेक्टर बनाया गया है.

महिलाओं और बच्चों के लिए कर्फ्यू में ढील

आज प्रभार संभालने वाले श्रीवास्तव ने कहा कि वह ‘‘चुनौतीपूर्ण स्थिति’’ का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्थिति को समझने की कोशिश कर रहा हूं.’’ मंदसौर के एसडीएम एन एस राजावत ने कहा कि मंदसौर और पिपलिया मंडी में महिलाओं और 10 साल तक के बच्चों के लिए ही कर्फ्यू में ढील दी गई थी लेकिन स्थिति सुधरने पर प्रशासन ने सभी के लिए छूट बढ़ाने का फैसला लिया है.

मंडलीय आयुक्त एम बी ओझा ने कहा कि स्थिति करीब-करीब सामान्य है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो या तीन दिन से किसान वाहनों को रोक रहे थे और उनमें आग लगा रहे थे. आज ऐसी कोई घटना दर्ज नहीं की गई.’’ फूंके गए वाहनों को आज सुबह राजमार्ग पर से हटा लिया गया और यातायात बहाल किया गया.

हिंसा ग्रस्त राज्य में आरएएफ के 1,100 कर्मियों को भेजा

पश्चिमी मध्य प्रदेश में किसान कर्ज माफी और अपने उत्पाद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने समेत कुछ और मांगों को लेकर एक जून से प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का प्रदर्शन हिंसक हो जाने पर मंगलवार को पांच लोग मारे गए. संवेदनशील स्थिति के मद्देनजर केंद्र सरकार ने हिंसा ग्रस्त राज्य में आरएएफ के 1,100 कर्मियों को भेजा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूपा गांगुली, अशोक डिंडा, तपस रॉय... बंगाल में आज शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, सामने आई मंत्रियों की संभावित लिस्ट
पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, सामने आई मंत्रियों की संभावित लिस्ट
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- बेहद शर्मनाक है कि सत्ताधारी पार्टी...
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- बेहद शर्मनाक है कि सत्ताधारी पार्टी...
'CBSE में बैठे हैं जेबकतरे', कॉपी री-चेकिंग में फीस वसूली पर बोले राहुल गांधी, कहा- कमाई कर रही सरकार
'CBSE में बैठे हैं जेबकतरे', कॉपी री-चेकिंग में फीस वसूली पर बोले राहुल गांधी, कहा- कमाई कर रही सरकार
बार में बवाल! दो गुटों के बीच विवाद ने ले ली लड़की की जान, क्या है पूरा मामला?
बार में बवाल! दो गुटों के बीच विवाद ने ले ली लड़की की जान, क्या है पूरा मामला?

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर हमले के अगले दिन TMC विधायकों की बैठक, 80 में से 60 गायब, ममता बनर्जी ने रद्द की मीटिंग
अभिषेक पर हमले के अगले दिन TMC विधायकों की बैठक, 80 में से 60 गायब, ममता बनर्जी ने रद्द की मीटिंग
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
RCB Celebration: सिर पर ट्रॉफी रखकर विराट कोहली संग नाचे क्रुणाल पांड्या, होटल पहुंचकर RCB खिलाड़ियों ने यूं मनाया जश्न
सिर पर ट्रॉफी रखकर विराट कोहली संग नाचे क्रुणाल पांड्या, होटल पहुंचकर RCB खिलाड़ियों ने यूं मनाया जश्न
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट
LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट
BSNL JTO Recruitment 2026: BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में आया नया ट्विस्ट, अब एनर्जी स्टोरेज बन रहा सबसे बड़ा हथियार
इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में आया नया ट्विस्ट, अब एनर्जी स्टोरेज बन रहा सबसे बड़ा हथियार
Embed widget