एक्सप्लोरर

किसान हिंसाः लाल किले के आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ, किसान नेताओं का भी नाम आ सकता है सामने

सूत्रो के मुताबिक दीप सिद्दू और उसके साथ शामिल लोगों ने 25 जनवरी की शाम को ही किसान आंदोलन के मंच पर हंगामा कर सभी किसान नेताओं को यह साफ कर दिया था कि सीधे लालकिले ही जाया जायेगा और किसी भी रूट को मानने की कोई जरूरत नहीं है.

नई दिल्लीः दीप सिद्धू और इकबाल सिंह से हो रही पूछताछ के दौरान लाल किले पर झंडा फहराने की साजिश के पर्दे धीरे धीरे उठने लगे हैं. इस पूछताछ में सामने आ रहे है अनेक ऐसे खुलासे जो यह बताते है कि इस साजिश को अमलीजामा पहनाने के लिए कई सप्ताह से लगातार साजिश रची जा रही थी. 26 जनवरी को लालकिले पर झंडा फहराने की साजिश के तहत तीन से चार ग्रुप बनाए गए थे जिनमें से एक ग्रुप दीप सिंद्दू दूसरा ग्रुप इकबाल सिंह और तीसरे ग्रुप मे लक्खा सिधाना तथा चौथे मे अन्य नेता शामिल थे. दीप सिंद्दू मुरथल से बागपत रोड होते हुए सीधे लालकिला पहुंचा था जबकि इकबाल सिंह 25 जनवरी को ही दिल्ली आ गया था और एक बडे गुरूद्वारे मे रूका था. पुलिस इस पूरी साजिश के पीछे के आकाओं और फंडिग करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

26 जनवरी पर लालकिले कांड के मुख्य गुनहगार एक्टर और वकील दीप सिद्दू, पंजाब के एक गुरूद्वारे मे ग्रंथी का काम कर चुका इकबाल सिंह जो पुलिस की हिरासत मे है. दोनों से पूछताछ के दौरान धीरे-धीरे साजिश की कडियां आपस मे मिलने लगी है. इन्हीं कड़ियों को खोलने के लिए इन दोनो को लालकिले ले जाकर भी मौका ए वारदात दिखाकर पूछताछ की गई.

दिल्ली पुलिस सूत्रो के मुताबिक पूछताछ के दौरान दीप सिद्धू और इकबाल सिंह बता रहे है कि 26 जनवरी पर लालकिले की साजिश का हर वो रहस्य जो अभी तक अनसुलझा था. पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रदर्शन की आड़ में कई सप्ताह पहले से ही लालकिले पर चढाई की तैयारी की जा रही थी और इसके लिए 3 से चार ग्रुप बनाए गए थे. हर ग्रुप के जिम्मे अलग अलग काम दिया गया था. सबका एक ही मकसद था लालकिले पर झंडा फहराना.

25 जनवरी को दिल्ली पुहंच गया था आरोपी इकबाल

सूत्रों के मुताबिक इसमे पहला ग्रुप था इकबाल सिंह का जो इस समय पुलिस की हिरासत मे है. इकबाल सिंह को 25 जनवरी को ही दिल्ली भेज दिया गया था और वो दिल्ली के दिल मे मौजूद एक गुरूद्वारे मे रूका था. इसी गुरूद्वारे से उसने 25 तारीख की रात एक फेसबुक लाइव कर अपने समर्थको और आकाओं को मैसेज दिया था कि वो दिल्ली पहुंच चुका है और दूसरे लोग भी सीधे लालकिले पर पहुचंने की तैयारी करें.

दूसरा ग्रुप था युवाओं के बीच लोकप्रिय एक्टर दीप सिद्धू. पुलिस सूत्रो के मुताबिक दीप सिद्धू कभी भी टीकरी या सिंधू बार्डर पर रात में नहीं रूकता था. इन लोगो ने वहां पर अपना एक अलग कैंप भी लगा रखा था. दीप सिद्दू ने मुरथल के पास एक मशहूर ढाबे के नजदीक कमरा लिया हुआ था जहां वो रोज रात को रहने चला जाता था और 26 जनवरी को भी वो अपनी कार से सीधा दिल्ली ही आया था.

मकसद दिल्ली पहुंचकर हंगामा करना

इसके पहले भी एक सप्ताह से किसान नेताओ से स्पष्ट कहा जा रहा था कि उनका मकसद दिल्ली जा कर हंगामा करना है. पूछताछ के दौरान पता चला है कि दीप 26 जनवरी की सुबह मुरथल में अपने कमरे से बागपत रोड होते हुए वाया गाजियाबाद शाहदरा सीलमपुर पुश्ता रोड होते हुए सीधा लालकिले पर पहुंचा.

उसकी कार मे उसका ड्राइवर भूपेन्द्र और उसके दो साथी मौजूद थे. सूत्रो का दावा है कि वो ऐसे रूट से लालकिले पहुंचा जिस रूट पर कोई चैकिंग नहीं थी और ना ही किसी को शक था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस साजिश का तीसरा चेहरा था गैंगस्टर लक्खा सिधाना.

लक्खा सिधाना ने अपने ग्रुप के जरिए लोगो को जमा किया था और सीधे लालकिले पर आया था. अब तक की जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि 26 तारीख को मुकरबा चौक पर दो किसान नेताओं के नेतृत्व मे जब भीड ने पुलिस बेरीकेड तोड कर दिल्ली मे घुसना शुरू किया तो उस भीड मे मौजूद निहंगो ने वहां मौजूद कई पुलिस वालो को तलवारे लगा दी थी और भीड आराम से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ मुडने की जगह दिल्ली मे आ गई थी.

कौन कर रहा था फंडिंगा

उधर दीप सिद्दू सीधे लाल किले पर उस समय पहुंचा था जब भीड वहां पहुंच चुकी थी और इकबाल सिंह भीड को लाहौरी गेट तोडने के लिए उकसा चुके थे. हालांकि पुलिस कस्टडी मे मौजूद दीप अभी भी पुलिस को कह रहा है कि भीड़ में मौजूद लोगों ने उसे उकसाया था और वो जज्बे मे आकर लालकिले पर चढ गया था लेकिन पुलिस उसकी कहानी पर विश्वास नही कर रही.

जांच से जुड़े एक आला अधिकारी के मुताबिक इस साजिश के तहत तीन से चार ग्रुप बने थे और उनके ऊपर भी कोई आका बैठा था जो इन्हे हुक्म के साथ फंडिग का काम भी कर रहा था अधिकारी ने कहा कि पूछताछ से पता चलता है कि कई किसान नेताओ को यह बात पता थी कि लालकिला निशाने पर है लेकिन किसी भी नेता ने ये बात पुलिस को नहीं बताई.

पुलिस दीप सिद्दू और इकबाल सिंह के बयानो की जांच कर सबूत एकत्र करने की कोशिश कर रही है और इसी के तहत आने वाले दिनो मे कुछ किसान नेताओं से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है.

हरियाणा के कृषि मंत्री का विवादित बयान, कहा- जो 200 किसान मरे हैं, अगर घर पर होते तो भी मरते | कांग्रेस ने की बर्खास्त करने की मांग

राजस्थान में राहुल गांधी बोले- अगर संसद में खड़े होकर मैंने गलती की, तो वो गलती बार-बार करूंगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा देश का पहला स्मार्ट मौसम सिस्टम, उड़ान से पहले मिलेगी खतरे की चेतावनी
दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा देश का पहला स्मार्ट मौसम सिस्टम, उड़ान से पहले मिलेगी खतरे की चेतावनी
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी - शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
घुसपैठ से डेमोग्राफिक बदलाव पर सरकार सख्त, न्यायमूर्ति नावलेकर बोले- बड़ी चुनौती; कड़े कानूनों की सिफारिश संभव
घुसपैठ से डेमोग्राफिक बदलाव पर सरकार सख्त, न्यायमूर्ति नावलेकर बोले- ये है बड़ी चुनौती

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
मोनिका यादव की हुई शादी, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से हुआ था तलाक, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
मोनिका यादव की हुई शादी, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से हुआ था तलाक, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी - शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Twisha Sharma death Case: 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
Embed widget