एक्सप्लोरर

Farm Laws: कांग्रेस का सरकार पर निशाना, कहा- समाधान के लिए 56 इंच की छाती नहीं, सीने में दिल चाहिए

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर इच्छाशक्ति हो तो समाधान के लिए एक ही बैठक काफी है. बता दें कि अभी तक सरकार और किसानों के बीच हुई कई दौर की बैठक के बाद भी नतीजा नहीं निकला है.

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर इच्छा शक्ति होती तो समाधान के लिए एक ही बैठक काफी है. इसके लिए 56 इंच की छाती नहीं सीने में दिल चाहिए. सुरजेवाला ने सवाल किया कि कृषि मंत्री कह रहे हैं कि 2 बैठकों के बाद भी कृषि कानूनों पर कोई नतीजा नहीं निकला, क्या गिनती जोड़ रहे थे?

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा, "कृषि मंत्री कह रहें हैं 12 बैठकों के बाद भी काले क़ानूनों पर कोई नतीजा नही निकला! क्या गिनती जोड़ रहे थे. समाधान के लिए 1 ही बैठक काफी है, इच्छा शक्ति हो तो. 56 इंच की छाती नही सीने में दिल चाहिए. जय किसान, जय हिंदुस्तान! #धोखेबाजों_से_सावधान #किसान_एकता_ज़िंदाबाद."

अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, "गाँव भाना, कैथल, हरियाणा के 55 वर्षीय बलदेव सिंह ढुल ने #किसान_आंदोलन में क़ुर्बानी दी। कितनी और क़ुर्बानी लेगी मोदी सरकार? क्या खट्टर साहेब का दिल नहीं पसीजता? कहाँ है निर्दयी दुष्यंत चौटाला और जजपा? ईश्वर सब देख रहा है, भाजपा-जजपा को सजा भुगतनी होगी."

कांग्रेस ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से इस्तीफे की मांग की. कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े ‘कुछ किसान नेताओं को मारने की साजिश’ मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस्तीफा देना चाहिए और राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने किसानों के आंदोलन स्थल से एक युवक के पकड़े जाने और उससे जुड़े वीडियो सामने आने का हवाला देते हुए यह मांग की.

गौरव वल्लभ ने दावा किया, ‘‘ किसान आंदोलन को लेकर पहले ध्यान भटकाने की कोशिश हुई, फिर किसान संगठनों को बांटने का प्रयास किया गया. इसके बाद आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास हुआ. अब आंदोलन को हिंसा के जरिए नष्ट करने का प्रयास हो रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एक व्यक्ति किसान नेताओं को मारने की साजिश की खुलासा करता है. इसके बाद पुलिस हिरासत में पूछताछ का उसका एक वीडियो सामने आता है. ऐसा तो पहली बार हो रहा है कि पुलिस हिरासत में किसी व्यक्ति की पूछताछ का वीडियो सामने आए.’’ कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया, ‘‘किसके इशारे पर यह पाप होने जा रहा था? हरियाणा पुलिस किसको बचाने का प्रयास कर रही है?

वल्लभ ने कहा, ‘‘इस मामले में पुलिस कुछ कह रही है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुछ दूसरी बात कर रहे हैं. दोहरा मापदंड नजर आ रहा है। इस तरह की सरकार को नैतिक और कानूनी दृष्टि से सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. मुख्यमंत्री इस्तीफा दें और इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए. इस मामले का सच सामने लाने के लिए यह जरूरी है.’’

लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक, रांची के रिम्स से दिल्ली AIIMS शिफ्ट किया जाएगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget