एक्सप्लोरर

फरीदाबाद: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाज़ारी के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार, 50 सिलेंडर बरामद

क्राइम ब्रांच की टीम ने जब इस शख्स से ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने का लाइसेंस मांगा तब यह कोई भी दस्तावेज क्राइम ब्रांच की टीम को नहीं दिखा सका.

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहा था. पुलिस ने इस शख्स के पास से 50 ऑक्सीजन सिलेंडर भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम बिजेंद्र है. पुलिस के मुताबिक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई की आड़ में एक शख्स ब्लैक मार्केटिंग कर रहा था. पुलिस के मुताबिक बिजेंद्र इससे पहले प्राइवेट कंपनियों में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई कर कार्य करता था.

दरअसल, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि एक शख्स जिसके पास काफी मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर हैं वह उसकी कालाबाजारी कर रहा है. इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर बिजेंद्र नाम के इस शख्स को पकड़ लिया. पुलिस को इसके पास से एक टाटा 407 गाड़ी मिली जिसके अंदर 42 ऑक्सीजन सिलेंडर थे. इतना ही नहीं जब उसके घर की तलाशी ली गई तो 8 ऑक्सीजन सिलेंडर वहां से भी बरामद किए गए.

लगातार पूछताछ कर रही है पुलिस

क्राइम ब्रांच की टीम ने जब इस शख्स से ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने का लाइसेंस मांगा तब यह कोई भी दस्तावेज क्राइम ब्रांच की टीम को नहीं दिखा सका. इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह से पहले एक प्राइवेट कंपनी में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई का काम करता था. लेकिन कोरोना काल के दौरान वह ऑक्सीजन सिलेंडर को प्राइवेट हॉस्पिटल में सप्लाई करने लगा.

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि जब वह हॉस्पिटल के लिए सिलेंडर लेकर आता था तब उनमें से कुछ ऑक्सीजन वह निकाल लेता था और उन्हें महंगे दामों पर जरूरतमंद लोगों को बेच देता था. ब्रांच की टीम अब उससे लगातार पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि अब तक यह कितने ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर चुका है.

यह भी पढ़ें-

राज्यों का होगा ऑक्सीजन ऑडिट, SC ने कहा- आज तैयारी की गई तो कोरोना की तीसरी लहर से बेहतर निपटा जा सकेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जवाब को तैयार, 2 बजे तक लिखकर दें कि...', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह का बड़ा बयान
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget