एक्सप्लोरर

कानपुर: एक हजार टन सोने का दावा करने वाले संत शोभन सरकार का निधन, जानिये कौन थे ये रहस्यमयी बाबा

भारत सरकार ने सोने का खजाना ढूंढने के लिये शोभन सरकार के कहने पर उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में खुदाई करवाई थी. कानपुर जिले और आसपास के शहरों में शोभन सरकार के लाखों भक्त हैं.

कानपुर: एक हजार टन सोने का खजाने का सपना देखने वाले साधु शोभन सरकार का निधन हो गया है. कानपुर देहात के शिवली आश्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली. कानपुर नगर, देहात और आसपास के जिलों में उनके भक्तों की तादाद लाखों में है. कानपुर जिले में बाबा शोभन सरकार का मान्यता इस कदर है कि हर घर में कोई एक सदस्य उनका अनुयायी है.

शहर के बड़े कारोबारियों में उनके प्रति बड़ी श्रद्धा है. उनके निधन से भक्त शोक में डूब गये हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भक्त उनके दर्शन के लिये आश्रम जा रहे हैं. हालांकि लॉकडाउन के चलते आवाजाही पर रोक है. शोभन सरकार उस वक्त सुर्खियों में आ गये थे जब उनके बताये जाने पर सोने के खजाने की खोज में भारत सरकार ने उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में खुदाई शुरू कर दी थी.

कौन थे शोभन सरकार शोभन सरकार को रहस्मयी साधू माना जाता है. भक्तों के मुताबिक उन्हें किसी ने नहीं देखा है. शोभन सरकार के नाम से प्रचलित इन साधु का असली नाम परमहंस विरक्तानंद जी है. लोग सम्मानपूर्वक उनके नाम के साथ 'सरकार' जोड़ते हैं. उनका जन्म कानपुर के मैथा ब्लॉक के शकुलनपुरवा के एक परिवार में हुआ था. पिता का नाम पंडित कैलाशनाथ तिवारी था.

कहते हैं कि शोभन सरकार को 11 साल की उम्र में वैराग्य प्राप्त हो गया था. शोभन सरकार ने गांव के लोगों के लिए कई तरह के जनहित के काम किए हैं. यही वजह है कि गांववाले भी उन्हें अब भगवान की तरह मानने लगे हैं. शोभन सरकार भगवान राम और हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं. यहां बताया जाता है कि उन्होंने राम और हनुमान के कई मंदिरों का निर्माण भी करवाया है. आश्रम से जुड़े लोग बताते हैं कि उन्होंने गुरु स्वामी सत्संगानंद जी से आठ वर्ष तक दीक्षा ली थी. उन्हीं के कहने पर उन्होंने कानपुर के शिवली स्थित शोभन में आश्रम का निर्माण कराया.

सपने में देखा सोने का खजाना वर्ष 2013 में शोभन सरकार ने उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में राजा राम बख्श सिंह के किले के आसपास एक हजार टन सोना दबा होने का सपना देखा था. इसके बाद वहां सरकार के आदेश पर खुदाई शुरू की गई.

इस घटना के बाद से टीवी चैनलों की सुर्खियां बनने वाले साधु शोभन सरकार का पहले से ही उन्नाव के आसापास बहुत प्रभाव रहा है और लोग उन पर श्रद्घा रखते हैं. किले के पास शोभन सरकार का आश्रम भी है. इसे लेकर उस दौर में खूब राजनीति भी हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
CJP Protest LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget