एक्सप्लोरर

अफवाहों से बचें, कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ये मैसेज हैं सरासर झूठ

इस वक्त कोरोना वायरस की दहशत है और इसी का फायदा उठाते हुए डरावने दावे किए जा रहे हैं.सोशल मीडिया ब्रिगेड की तरफ से कई झूठे दावे वायरल भी किए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का आतंक पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है. इसकी भयावहता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर झूठ और अफवाह का बाजार गर्म है. भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ ही इससे बचाव और इलाज को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग अपने अपने हिसाब से इससे बचाव और इलाज के दावे कर रहे हैं. सरकार अपनी ओर से इस वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में जनता को बता रही है, बावजूद इसके लोगों में अफवाहों के चलते डर और भ्रम की स्थिति है. हम आपको ऐसी ही अफवाहों से सचेत कर रहे हैं.

चिकन पर कोरोना की अफवाह की मार

अफवाहबाजों ने खबर फैला दी कि चिकन खाने से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है. इसलिए बीमारी से बचने के लिए बेहतर है चिकन से दूरी. शक और भ्रम के कारण लोगों ने चिकन से दूरी बना ली. जिसकी वजह सेचिकन की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

क्या चिकन से फैलता है कोरोना?

नहीं, बिल्कुल नहीं! चिकन से कोरोना का कोई लेना देना नहीं है. ये महज एक अफवाह है. इसकी मार चिकन की बिक्री और कारोबार पर पड़ रहा है. आपके खाने के च्वाइस में भी कमी आ रही है, लेकिन हकीकत इसके उलट है. इसलिए आप बेखौफ चिकन खाएं, कोई परेशानी नहीं है.

अफवाहों से बचें, कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ये मैसेज हैं सरासर झूठ वायरल झूठ

क्या गर्मी आते ही खत्म हो जाएगा कोरोना?

कोरोना वायरस दुनिया के किसी एक हिस्से में नहीं फैला है. इसका प्रभाव वैश्विक है. इसलिए जब भारत में गर्मी होगी तो दक्षिणी गोलार्ध में ठंड पड़ेगी. इसलिए मौसम के पैटर्न से इस महामारी के किसी भी संबंध की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.

क्या मच्छरों के काटने से फैल सकता है कोरोना?

एक अफवाह यह भी है कि कोरोना वायरस मच्छरों के काटने से फैल सकता है. लेकिन हम आपको बता दें कि यह महज कोरी अफवाह है. यह वायरस सांस के जरिए फैलता है न कि खून से. इसलिए मच्छर के काटने से इसका कोई लेना-देना नहीं है.

क्या ब्लड बैंक में टेस्ट हो रहा है कोरोना?

जी नहीं, कोई भी ब्लड बैंक कोरोना की जांच नहीं कर रहा है. इसके लिए अलग से सेंटर बनाए गए हैं. देशभर में ऐसे 72 सेंटर्स बनाए जा चुके हैं. इन 72 सेंटर्स में 71 VDRL लैब्स (Venereal Disease Research Laboratory) तो वहीं एक NCDC (National Centre for Disease Control) शामिल है. इन लैब्स में एकदिन में लगभग 6,000 सैंपल लिए जा सकते हैं.

मेडिकल कॉलेज, डीआरडीओ, सीएसआईआर की 49 लैब भी वीकेंड से दौरान सैंपल कलेक्ट कर रही हैं. रैपिड टेस्टिंग लैब के माध्यम से भी लगभग 1,400 सैंपल कलेक्ट किए जा रहे हैं. कुल मिलाकर अलग-अलग जगहों से देशभर में एक दिन में 20 हजार से ज्यादा टेस्टिंग की सुबिधा है.

कोरोना वायरस कैसे फैलता है?

अब आपके लिए ये जानना ज़रूरी है कि ये वायरस एक शख्स से दूसरे शख्स तक कैसे फैलता है? इसका सीधा सा जवाब है सांस की गतिविधियों के ज़रिए. अगर कोई शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित है और वो आपके करीब रहते हुए छींकता या खांसता है, तो मुमकिन है कि आपको भी संक्रमण हो जाए. इसके अलावा किसी ऐसी जगह को छूने से भी आप संक्रमित हो सकते हैं, जहां पर ये वायरस गिरा हो. कोरोना वायरस किसी जगह पर कुछ घंटो तक ज़िंदा रह सकता है. हालांकि इसे किसी आम से कीटाणुनाशक से भी मारा जा सकता है.

कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण क्या हैं?

कोरोना के लक्षणों में बुखार, कफ और सांस में कमी शामिल हैं. इसके अलावा कुछ गंभीर मामलों में इन्फेक्शन की वजह निमोनिया या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. बेहद कम मामलों में ये बीमारी जानलेवा होती है. इसके लक्षणों की खास बात ये है कि ये आम फ्लू और सर्दी ज़ुकाम की तरह ही है, जोकि किसी को भी होना आम है. इसलिए लक्षण दिखने पर भी परेशान होने से बेहतर है कि आप जांच कराएं. जांच के बाद ही पुष्टि होगी कि आप कोरोना से संक्रमित हैं या नहीं. इसलिए ऐसे हालात में अपने हाथों को बार बार, सही तरीके से साबुन से धोएं और साथ ही छींकते या खांसते वक्त अपनी कोहनी से मुंह को ढकें या टिसू का इस्तेमाल करें और उसे किसी बंद कचरे के डब्बे में फेंक दें.

यह भी पढ़ें-

जानिए- देश में Coronavirus के टेस्ट के लिए लैब की संख्या क्या है, कितने सैंपल लिए जा सकते हैं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget