एक्सप्लोरर

Twitter से हटाया गया BSF का फर्जी अकाउंट, केंद्रीय मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने लगाया था पता

Fake Twitter User: ट्विटर पर सीमा सुरक्षा बल के नाम से एक फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा था. ये अकाउंट बिल्कुल बीएसएफ के अकाउंट के जैसा था. इस अकाउंट को अब ट्विटर से हटा दिया गया है.

BSF Fake Twitter Account: सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) के नाम से चलाए जा रहे फर्जी ट्विटर अकाउंट (Fake Twitter Account) को बंद कर दिया गया है. फर्जी ट्विटर हैंडल बीएसएफ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @BSF_India जैसा दिखता था. सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) की फैक्ट चेक यूनिट ने इसे फर्जी अकाउंट घोषित किया और 24 घंटे के भीतर अकाउंट के ट्विटर से हटा दिया गया. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल ने इस फर्जी अकाउंट को हटाने के लिए ट्विटर को लिखा था. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने मंगलवार को ट्विटर पर बीएसएफ के असली ट्विटर हैंडल जैसे दिखने वाले फर्जी अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा था. ट्विटर पर लिखे जाने के तुरंत बाद फर्जी ट्विटर हैंडल को हटा दिया गया."

अकाउंट को 30 लोगों ने किया था फॉलो

आपको बता दें कि जब तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने @BsfIndia0 को एक फर्जी ट्विटर हैंडल घोषित किया, तब तक उसके 30 फॉलोअर्स हो चुके थे और उसने 60 लोगों को फॉलो किया था. फैक्ट चेक यूनिट ने किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा कि ये फर्जी अकाउंट है.

पीआईबी फैक्ट चेक हैंडल ने ट्वीट किया, "@BsfIndia0 नाम का एक फर्जी ट्विटर हैंडल सीमा सुरक्षा बल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के रूप में चलाया जा रहा है. यह अकाउंट फर्जी है. बीएसएफ का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @BSF_India है."

फर्जी खाते से दी जा सकती है गलत सूचना

इस मामले को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि लोगों को फर्जी अकाउंट से गलत सूचना दी जा सकती है. बीएसएफ एक प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) है, जिसके पास 3,323 किलोमीटर भारत-पाकिस्तान और 4,096 किलोमीटर भारत-बांग्लादेश सीमाओं की रक्षा करने की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें- 'सेंट्रल विस्टा एवेन्यू' का ड्रोन वीडियो आया सामने, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

ये भी पढ़ें- Maharashtra: अंतरधार्मिक विवाह को लेकर नवनीत राणा ने थाने में किया हंगामा, पुलिस पर लगाया फोन कॉल रिकॉर्ड का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget