एक्सप्लोरर

भारत तक पहुंची फेसबुक डेटा लीक की आंच, 5.62 लाख यूजर्स के प्रभावित होने की आशंका

फेसबुक ने कहा है कि भारत में इस साल होने वाले चुनाव उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वह अपनी सुरक्षा को चाकचौबंद करने पर काम कर रही है. फेसबुक ने गुरूवार को कहा कि कैंब्रिज एना​​लिटिका से जुड़े डेटा लीक प्रकरण से भारत में 5.62 लाख लोगों के संभावित प्रभावित होने की आशंका है.

नई दिल्ली: जैसी की आशंका थी फेसबुक के डेटा लीक घोटाले की आंच भारत तक पहुंच गई है जहां करोड़ों लोग इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. भारत में फेसबुक से जुड़े साढ़े पांच लाख से अधिक यूजर्स से जुड़ी जानकारी लीक होने की आशंका है. हालांकि सीधे तौर पर प्रभावित यूजर्स की संख्या काफी कम है.

इस बीच फेसबुक ने कहा है कि भारत में इस साल होने वाले चुनाव उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वह अपनी सुरक्षा को चाकचौबंद करने पर काम कर रही है. फेसबुक ने गुरूवार को कहा कि कैंब्रिज एना​​लिटिका से जुड़े डेटा लीक प्रकरण से भारत में 5.62 लाख लोगों के संभावित प्रभावित होने की आशंका है.

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में भारत में 335 लोग एप इंस्टॉल करने के कारण सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. इन 335 लोगों के दोस्तों के रूप में 5,62,120 दूसरे लोगों के प्रभावित होने की आशंका है. फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘ इस तरह से भारत में कुल मिलाकर 5,62,455 संभावित प्रभावित यूजर्स हैं जो कि वैश्विक स्तर पर संभावित प्रभावितों का 0.6 प्रतिशत है.’

कंपनी का कहना है कि वह जांच कर रही है कि किन यूजर्स से जुड़ी जानकारी लीक हुई. देश में फेसबुक के 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं. भारत सरकार ने पिछले महीने डेटा लीक के इस मुद्दे में फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका को नोटिस जारी किया था. डेटा विश्लेषण करने वाली फर्म कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने फेसबुक के करोड़ों यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी हासिल की और इसका अवैध रूप से इस्तेमाल कई देशों में चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया.

फेसबुक ने बुधवार को स्वीकार किया था कि लगभग 8.7 करोड़ लोगों से जुड़ी जानकारी कैंब्रिज एनालिटिका के साथ अनुचित तरीके से साझी की गई. इनमें से ज्यादातर लोग अमेरिका के हैं. फेसबुक से जुड़े यूजर्स की जानकारी तीसरे पक्षों को लीक किए जाने के इस घोटाले से हाल ही मेंसोशल मीडिया कंपनी की खूब किरकिरी हुई है. कंपनी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है. भारत में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ​भी पिछले महीने फेसबुक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

गौरतलब है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कल स्वीकार किया कि 8.7 करोड़ यूजर्स की जानकारी अनुचित रूप से कैंब्रिज एनालिटिका के साथ साझा की गई. जुकरबर्ग ने इस बड़ी गलती माना. अब तक यह माना जा रहा था कि पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स से जुड़ी जानकारी लीक हुई है. इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि इस साल भारत सहित कई देशों में होने वाले चुनाव उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वह भ्रामक सूचनाओं पर लगाम लगाने के लिए कमर कस रही है.

जुकरबर्ग ने कल कहा, ‘ अमेरिका में अलबामा में पिछले साल हुए विशेष चुनाव में हमने मनमर्जी की सूचना फैलाने वाले ट्रोल को पकड़ने के लिए कुछ नये कृत्रिम मेधा (एआई) टूल सफलतापूर्वक लागू किए. इस समय हमारे 15,000 लोग सुरक्षा और सामग्री समीक्षा पर काम क रहे हैं और यह संख्या इस साल के आखिर तक 20,000 से अधिक होगी.’

जुकरबर्ग ने कहा, ‘ अमेरिका के साथ साथ भारत, ब्राजील, पाकिस्तान और हंगरी सहित अनेक देशों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर हमारे लिए यह साल महत्वपूर्ण है. हमारे लिए यह काफी महत्वपूर्ण होगा.’ मालूम हो कि भारत में इस साल कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ मेंविधानसभा चुनाव होने हैं. आम चुनाव भी अगले साल होने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget