एक्सप्लोरर

Facebook Post Row: राज ठाकरे ने शरद पवार पर अपमानजनक पोस्ट की निंदा की, बोले- मामले में सख्ती से निपटा जाए

Facebook Post Row: ठाकरे कहा कि इस बात की जांच करने की जरूरत है कि क्या पोस्ट उन लोगों ने लिखी है जिनका नाम लिया जा रहा है या कोई कथित तौर पर एक नया विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.

Facebook Post Against Sharad Pawar: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले द्वारा कथित तौर पर साझा की गई फेसबुक पोस्ट जिसमें राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को निशाना बनाया गया है, की शनिवार को निंदा की और कहा कि 'ऐसे लेखन' का महाराष्ट्र की संस्कृति में कोई स्थान नहीं है.

पवार को निशाना बनाने वाली फेसबुक पोस्ट शुक्रवार को साझा की गई थी और इसे कथित रूप से एडवोकेट नितिन भावे नामक शख्स ने लिखा है. मनसे प्रमुख ने ट्विटर एवं फेसबुक पर जारी एक बयान में कहा कि ऐसा लेखन "एक प्रवृत्ति नहीं, बल्कि शैतानी" है और इसे तुरंत नियंत्रित करने की जरूरत है.

हालांकि ठाकरे कहा कि इस बात की जांच करने की जरूरत है कि क्या पोस्ट उन लोगों ने लिखी है जिनका नाम लिया जा रहा है या कोई कथित तौर पर एक नया विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इस प्रकरण की तुरंत जांच करनी चाहिए और इस तरह की चीजों से सख्ती से निपटना चाहिए.

Congress Chintan Shivir: कांग्रेस चिंतन शिविर में प्रस्ताव - चुनावों के दौरान धार्मिक स्थलों में ना जाएं पार्टी के बड़े नेता

इस पोस्ट में पवार का पूरा नाम नहीं है. इसमें सिर्फ उपनाम पवार और 80 साल की उम्र का उल्लेख है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष 81 बरस के हैं. इसमें ‘नरक इंतज़ार कर रहा है” और “ आप ब्राह्मणों से नफरत करते हो” जैसे शब्द लिखे हैं जो कथित रूप से पवार की ओर इशारा करते हैं. पवार की पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है जिसमें शिवसेना और कांग्रेस भी शामिल है.

ठाकरे ने यह भी कहा कि विचारधारा का मुकाबला विचारधारा से होगा. उन्होंने कहा, “हमारे उनसे (पवार) मतभेद हैं और वे रहेंगे. लेकिन इस तरह के घृणित स्तर पर आना बिल्कुल गलत है. यह स्पष्ट रूप से बताने की जरूरत है कि यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है.”

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा बोले- 'एक महीने में राहुल गांधी को कर दूंगा ट्रेंड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget