एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन डॉल्फिन' के तहत पांच और नौसैनिक गिरफ्तार, फेसबुक को पूरी तरह किया बैन

ऑपरेशन डॉल्फिन के तहत अबतक लोगों 13 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी हैजो नौसेनिक पकड़े गए हैं वो बेहद संवेदनशील नेवल बेस पर तैनात थे

नई दिल्ली: नौसेना में हनीट्रैप के जरिए जासूसी मामले में आंध्रा प्रदेश पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है. अब इस मामले में पांच‌ नौसैनिकों सहित छह और आरोपी पकड़े गए हैं. अब तक इस मामले में कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस रैकेट का भांडाफोड़ दिसम्बर के महीने में हुआ था जब छह नौसैनिक और एक हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार किए गए थे. इन सभी पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का था आरोप.

पिछले साल दिसम्बर के महीने में नौसेना और दूसरी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सूचना पर आंध्रा प्रदेश पुलिस ने नौसेना के सात नौसैनिक और एक हवाला ऑपरेटर को इस मामले में गिरफ्तार किया था. आंध्रा प्रदेश पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी लीक करने के इस रैकेट के भंड़ाफोड़ करने वाले ऑपरेशन का कोड नेम 'डॉल्फिन-नोज़' रखा गया था.

सूत्रों के मुताबिक, जो नौसैनिक पकड़े गए हैं, वे नौसेना के बेहद ही संवेदनशील नेवल बेस पर तैनात थे. पकड़े गए नौसैनिक नेवी के पूर्वी कमान के मुख्यालय, विशाखापट्टनम में तैनात थे, जबकि दो पश्चिमी कमान के मुख्यालय, मुंबई और दो ही कारवार (गोवा के करीब कर्नाटक में) में तैनात थे.

विशाखापट्टनम में ही नौसेना के बेस में एक डॉल्फिन नोज़ नाम की पहाड़ी है जहां पर नौसेना के कर्मियों के रिहायशी घर हैं. इसी जगह के नाम पर आंध्रा प्रदेश पुलिस ने अपने इस ऑपरेशन का नाम डॉल्फिन नोज दिया है. विशाखापट्टनम में ही नौसेना की परमाणु पनडुब्बी, अरिहंत और चक्र का बेस भी है. ऐसे में ये गिरफ्तारियां बेहद अहम हो जाती हैं. कारवार में नौसेना के स्ट्रेटेजिक-मिसाइल बेस के साथ साथ एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रमादित्य तैनात रहता है. मुंबई स्थित पश्चिमी कमान पूरे अरब सागर और पाकिस्तान से सटी मेरीटाइम बाउंड्री लाइन पर निगरानी रखती है.

सूत्रों के मुताबिक, ये सभी नौसैनिक हाल ही में नौसेना में भर्ती हुए थे और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के झांसे में आकर संवदेनशील जानकारियां लीक करने लगे. इसके बदले में इन्हें पैसा भी मिल रहा था. ये पैसा सीधे एकाउंट में ना आकर इन्हे हवाला के जरिए मिल रहा था. इसीलिए आंध्रा पुलिस ने एक हवाला ऑपरेटर को भी इस रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हालांकि, आंध्रा पुलिस और भारतीय नौसेना ने ये जानकारी नहीं दी है कि किस तरह से ये नौसैनिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के झांसे में फंस गए, लेकिन माना जा रहा है कि हनीट्रैप के जरिए ही इन्हें जाल में फंसाया गया.

ऑपरेशन डॉल्फिन के खुलासे के बाद नौसेना ने अपने नौसैनिकों और अधिकारियों के लिए फेसबुक को पूरी तरह से बैन कर दिया है. अब नौसेना में कोई नौसैनिक फेसबुक एकाउंट नहीं बना सकेगा. क्योंकि पकड़े गए नौसैनिक फेसबुक के जरिए ही जासूसी की जाल में फंसे हैं. इसके साथ ही नेवल बेस में स्मार्टफोन ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है. आंध्रा पुलिस ने उस वक्त एक छोटा सा प्रेस नोट इस मामले पर जारी किया है उसमें लिखा है कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकता हैं क्योंकि संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...राहुल गांधी की बड़ी बातें
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...राहुल गांधी की बड़ी बातें
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
Explained: जानिए क्यों विरोध की आग में झुलस रहा है अरुणाचल! चीन से जुड़ा है मामला
Explained: जानिए क्यों विरोध की आग में झुलस रहा है अरुणाचल! चीन से जुड़ा है मामला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget