एक्सप्लोरर

कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की घोषणा

जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू भवन में एक कार्यक्रम में चीन में राजदूत रहने के दौरान इस पवित्र स्थल के दर्शन का अपना निजी अनुभव भी साझा किया.

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत की घोषणा की और कहा कि तीर्थयात्रा लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, भारत और चीन के बीच मित्रता और समझ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू भवन में एक कार्यक्रम में चीन में राजदूत रहने के दौरान इस पवित्र स्थल के दर्शन का अपना निजी अनुभव भी साझा किया.

लिपुलेख मार्ग से यात्रा के आरंभ होने की घोषणा करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में इस तीर्थयात्रा में रुचि तेजी से बढ़ी है. यह तीर्थयात्रा 1981 में शुरू हुई थी. उन्होंने कहा, ''मैं यह बता दूं कि यात्रा के सफल आयोजन के लिए हमें कई अन्य मंत्रालयों और एजेंसियों खासतौर पर उत्तराखंड, सिक्किम और दिल्ली की सरकारों से काफी सहयोग मिला है.'' उन्होंने कहा, ''मैं इस यात्रा के आयोजन में चीन की सरकार के समर्थन का जिक्र करना चाहता हूं जो लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच मित्रता और समझ को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.''

कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की घोषणा

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019 के लिए मंत्रालय को 2,996 आवेदन मिले जिनमें से 2,256 पुरुष आवेदक हैं और 740 महिला आवेदक हैं. यात्रा के लिए 624 वरिष्ठ नागरिकों ने भी आवेदन किया था. उत्तराखंड में लिपुलेख मार्ग के लिए 60 तीर्थयात्रियों के 18 बैच होंगे और नाथू ला (सिक्किम) मार्ग के लिए 50 श्रद्धालुओं के 10 बैच होंगे. दो संपर्क अधिकारी तीर्थयात्रियों के प्रत्येक बैच की मदद करेंगे.

इस तीर्थयात्रा में अत्यंत खराब मौसम और दुर्गम स्थानों से गुजरते हुए 19,500 फुट की ऊंचाई तक चढ़ाई करनी होती है. यह उन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है जो शारीरिक और मेडिकल रूप से फिट नहीं होते. जयशंकर ने तीर्थयात्रियों से अपने और साथी यात्रियों के लिए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया. पहले बैच के कई तीर्थयात्रियों ने विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने कहा कि संपर्क अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है.

जयशंकर ने रेखांकित किया कि जिन लोगों को यात्रा के लिए चुना गया है वे वास्तव में इस 'दिव्य कार्यक्रम' में भाग लेने के लिए धन्य हैं. उन्होंने कहा कि यह भगवान शिव का बुलावा है और आप सौभाग्यशाली हैं कि यह ईश्वरीय वरदान आपको मिला है. उन्होंने 2009-2013 तक चीन में भारत के राजदूत के रूप में काम किया था. उन्होंने 2012 में कैलाश और मानसरोवर झील की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आप सभी जो यात्रा करने जा रहे हैं, उसकी तुलना में मेरी यात्रा बहुत आसान थी. मंत्री ने कहा कि उन्हें कैलाश और मानसरोवर जाने का सौभाग्य मिला था लेकिन वह यात्रा लिपुलेख या नाथू ला मार्ग के जरिए नहीं थी. वह उस समय चीन में राजदूत थे और वह ल्हासा से होकर गए थे.

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकियों को किया ढेर

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget