एक्सप्लोरर

Explained: जानिए जो पेट्रोल-डीजल सरकार करीब 100 रुपए में बेच रही है, उसकी असली कीमत क्या है

राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.54 रूपए और एक लीटर डीजल की कीमत 79.95 रुपए पहुंच गई है.केंद्र ने साफ कर दिया है कि फिलहाल सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाने पर विचार नहीं कर रही है. जानिए जो पेट्रोल-डीजल सरकार करीब 100 रुपए में बेच रही है, उसकी असली कीमत क्या है.

Petrol-Diesel Price: देश में पिछले नौ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत 25 पैसे बढ़ गई है. जिसके बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल के दाम ने शतक लगा दिया है. यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 100.07 है. हालांकि कई जगह प्रिमियम पेट्रोल पहले ही सौ रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. जानिए जो पेट्रोल-डीजल सरकार करीब 100 रुपए में बेच रही है, उसकी असली कीमत क्या है.

पहले जानिए आज के दाम

राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.54 रूपए और एक लीटर डीजल की कीमत 79.95 रुपए पहुंच गई है.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 96 रुपए प्रति लीटर के ऊपर चला गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.00 रूपए प्रति लीटर और डीजल की 86.97 रूपए प्रति लीटर हो गई है.

  • बेंगलुरू- पेट्रोल 92.48 रुपए, डीजल 84.72 रुपए प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 91.73 रुपए, डीजल 85.05 रुपए प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 90.79 रुपए, डीजल 83.54 रुपए प्रति लीटर

अब जानिए एक लीटर पेट्रोल सरकार को कितने रुपए का पड़ता है और आप उसपर कितना टैक्स दे रहे हैं-

इंडियर ऑयल की वेबसाइट पर 16 फरवरी 2021 के दामों के मुताबिक-

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का बेस प्राइज़ 31 रुपए 82 पैसे है. इसके बाद इसपर माल ढुलाई 28 पैसे लगती है. जिसके बाद ये डीलर के पास 32 रुपए 10 पैसे में पहुंचता है. इसके बाद इसपर 32.90 एक्साइज ड्यूटी लगती है, जो केंद्र सरकार के खाते में जाती है. 3.68 रुपए डीलर का कमीशन लगता है और 20.61 रुपए वैट लगता है जो राज्य सरकारें वसूलती हैं. इन सभी को मिला दें तो एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.29 हो जाती है. बड़ी बात यह है कि अब एक लीटर पेट्रोल का बेस प्राइज़ जितना है, उससे ज्यादा सरकार एक्साइज ड्यूटी लगा रही है.

 Explained: जानिए जो पेट्रोल-डीजल सरकार करीब 100 रुपए में बेच रही है, उसकी असली कीमत क्या है

 16 फरवरी 2021 के दामों के मुताबिक-

इसी तरह डीजल के दामों पर टैक्स लगता है. दिल्ली में एक लीटर डीजल का बेस प्राइज़ 33 रुपए 46 पैसे है. इसके बाद इसपर माल ढुलाई 25 पैसे लगती है. जिसके बाद ये डीलर के पास 33 रुपए 71 पैसे में पहुंचता है. इसके बाद इसपर 31.80 एक्साइज ड्यूटी लगती है, जो केंद्र सरकार के खाते में जाती है. 2.51 रुपए डीलर का कमीशन लगता है और 11.68 रुपए वैट लगता है जो राज्य सरकारें वसूलती हैं. इन सभी को मिला दें तो एक लीटर डीजल की कीमत 79.70 हो जाती है.

Explained: जानिए जो पेट्रोल-डीजल सरकार करीब 100 रुपए में बेच रही है, उसकी असली कीमत क्या है

एक्साइज ड्यूटी घटाने का फिलहाल कोई विचार नहीं- सरकार

बता दें कि केंद्र ने साफ कर दिया है कि फिलहाल सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाने पर विचार नहीं कर रही है. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में कहा था कि पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है. वैश्विक बाजार में कोविड संकट के बाद पहली बार कच्चे तेल का भाव 63 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया है. भारत को पेट्रोलियम ईंधन की जरूरत के लिए 80 प्रतिशत आयात पर निर्भर करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें-

Petrol Price: लगातार बढ़ोतरी के साथ अब राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम ने अपना शतक पूरा कर लिया

रेटिंग एजेंसी ICRA का अनुमान- दिसंबर क्वॉर्टर में 0.7 फीसदी रह सकती है देश की GDP ग्रोथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget