एक्सप्लोरर

Exclusive: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अब तक कहां तक पहुंची जांच? ADG प्रशांत कुमार ने एबीपी न्यूज़ पर दी जानकारी

Lakhimpur Kheri Violence: यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि पहले दिन ही ये साफ कर दिया था कि इस मामले में जो दोषी होंगे वो नहीं बचेंगे. हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी की घटना से यूपी में सियासी बवाल मचा हुआ है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल है कि इस मामले में आखिर जांच कहां तक पुहंची है? यूपी के एडीजी (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने इसी सवाल पर एबीपी न्यूज़ से विस्तार से बातचीत की. उन्होंने कहा कि इस घटना के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती थी जिसमें यूपी पुलिस खरी उतरी है. हम लोगों ने इसको लेकर एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसका नेतृत्व लखीमपुर खीरी के एडिशन एसपी कर रहे हैं. ये टीम सात लोगों की है, जिसमें कुछ तकनीकी लोग भी शामिल हैं. 

प्रशांत कुमार ने बताया कि ये विशेष टीम सभी सबूतों को इकट्ठा कर रही है. जो भी ऑडियो और वीडियो पब्लिक डोमेन में हैं, उनकी जांच की जा रही है. हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की गई है, जिस पर इससे जुड़ी सूचना दी जा सकती है. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. हम उन लोगों की भी पहचान कर रहे हैं जो जानबूझकर माहौल को खराब करना चाहते हैं.

मंत्री के बेटे के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

एफआईआर में मंत्री के बेटे का जिक्र है, इस पर क्या कार्रवाई हुई है? इस पर प्रशांत कुमार ने कहा कि पहले दिन से ये साफ किया जा चुका है कि कोई भी व्यक्ति जो इस मामले में दोषी होगा वो बच नहीं पाएगा. हम लोग उसी ओर बढ़ रहे हैं. अभी तक की कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट हैं. यहां तक तक कि पोस्टमॉर्टम को लेकर एक परिवार को आशंका थी तो हमने विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम हेलीकॉप्टर से भेजी, जिन्होंने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया. जो पीड़ित पक्ष है उसका इंट्रेस्ट हमारे लिए सर्वोपरि है.

क्या आठ दिनों के भीतर उचित कार्रवाई होगी?

घटना में एक पत्रकार की भी मौत हुई है. एबीपी न्यूज़ ने उनके परिजनों से बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आठ दिनों का समय दिया है. क्या आठ दिनों के भीतर उचित कार्रवाई होगी, इस सवाल के जवाब में प्रशांत कुमार ने कहा कि हम बहुत जल्द ही इसमें कार्रवाई करेंगे. हमारी जांच तेज गति से चल रही है.

Lakhimpur Kheri Case: मंत्री पद पर बने रहेंगे अजय मिश्रा, लखीमपुर खीरी मामले में दी सफाई से संतुष्ट हैं पार्टी के बड़े नेता

Maharashtra Bandh: लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद करेगी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget