एक्सप्लोरर

Exclusive: सुखबीर सिंह बादल ने बताया क्यों है अकाली दल कृषि बिल के खिलाफ

इस मुद्दे पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया. शिरोमणि अकाली दल बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टियों में से एक रही है.

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा कि कृषि बिल से सही संदेश किसानों के बीच नहीं गया है. इस बिल को किसान के मन में शंका है. सरकार को किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस बिल में अगर आप देखें तो इंप्रेशन यह जाता है कि यह कॉरपोरेट हाऊस, मल्टीनेशलनल कंपनियों को खुली आजादी है अपनी मंडी बनाने की और उनकी मंडियों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. वहीं सरकार की मंडियों पर तो टैक्स लगता है वो वैसी ही रहेंगी.

बादल ने कहा, “धीरे-धीरे कॉरपोरेट किसानों पर कब्जा कर लेंगे. क्या कोई गरीब किसान अंबानी-अडानी से लड़ाई लड़ सकता है. पहले एक सिस्टम था, कानून था अगर यह सिस्टम खत्म हो जाएगा तो क्या होगा.”

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, “किसान सोचता है कि यह एक शुरूआत है जैसे रियालंस ने शुरुआत में जीयो फ्री कर दिया जब बाकी कंपनियां रेस से बाहर हो गईं तो उन्होंने मार्केट पर कब्जा कर लिया. किसान के मन में यह शंका है.”

सुखबीर बादल ने कहा, “जब यह अध्यादेश आया था तो हमने सरकार से कहा था कि अध्यादेश न लाएं किसानों से बात करें. हमने कहा कि अकाली दल किसानों की पार्टी हमें जमीनी हकीकत मालूम हैं. हमने सरकार से कहा कि किसानों की सलाह को इसमें डाल दें लेकिन तब उन्होंने कहा कि अभी तो यह अध्यादेश है बिल बाद में आएगा.”

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा कि हमने दो महीनों तक किसानों से मीटिंग की और उनकी बात सरकार को बताई. हमने सरकार से कहा कि किसानों की सलाह बिल में लाए.

बता दें इस मुद्दे पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया.  शिरोमणि अकाली दल बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टियों में से एक रही है. हरसिमरत का इस्तीफ़ा तीन अध्यादेशों के खिलाफ इस्तीफा दिया है जिनमें- उत्पाद, व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश 2020, किसान सशक्तीकरण और संरक्षण अध्यादेश और आवश्यक वस्तु (संशोधन) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

पंजाब में NDA में फूट के बाद अब हरियाणा की बारी तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka BJP: बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget