एक्सप्लोरर

Exclusive: भारत में इजरायल के राजदूत ने कहा- 'धमाके से दोनों देशों के आपसी सहयोग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा'

दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजराइली दूतावास के निकट शुक्रवार शाम मामूली आईईडी विस्फोट हुआ था. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना को लेकर इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाज से फोन पर बात कर उन्हें इजराइल के राजयनिकों और उसके मिशनों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था.

राजधानी में इजरायली दूतावास के पास विस्फोट के बाद एहतियाती कदम के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. भारत ने इजरायल के राजयनिकों को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया है. इसी बीच भारत में इजरायल के राजदूत डॉ रॉन मलका ने एबीपी न्यूज से बात की. डॉ रॉन का कहना है कि इस धमाके से भारत और इजरायल के आपसी सहयोग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

डॉ रॉन मलका ने कहा, 'कल हुए बम धमाके से साफ है कि निशाने पर इजराइली दूतावास ही था. मगर संतोष है कि दूतावास या हमारे किसी कर्मचारी को कुछ नहीं हुआ. इस मामले की जांच अभी शुरुआती दौर में है. ऐसे में यह बताना जल्दबाजी होगा कि इसके पीछे कौन है. लेकिन सभी पहलुओं की जांच होगी. इसमें हम भी भारतीय जांच अधिकारियों के संपर्क में हैं. जरूरत पड़ने पर इजराइली जांच एजेंसियों का शामिल होना भी हमारे आपसी सहयोग का ही हिस्सा है.'

"दोनों देशों के आपसी सहयोग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा" इजरायली दूत ने आगे कहा, 'यह हमला ऐसे वक्त पर किया गया जब दोनों देश अपने पूर्ण राजनयिक सम्बंधों की 29वीं सालगिरह मना रहे थे. स्पष्ट है कि इसको निशाना बनाते हुए संदेश देने की कोशिश की गई. लेकिन इससे दोनों देशों के आपसी सहयोग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बल्कि हमारे संबंध और सहयोग इससे और अधिक ताकतवर बनकर उभरेंगे.'

इजरायली राजदूत ने भारत पर भरोसा जताते हुए कहा, 'हमारा भारत की तरफ से दी जा रही सुरक्षा पर पूरा भरोसा है. उम्मीद है कि इस घटना और उसके पीछे काम करने वाले लोगों का भी जल्द पता लगेगा. जो लिफाफा मिला है या धमाके की जगह से जो भी निशान मिले हैं. वो सभी जांच का हिस्सा हैं. उन सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है.'

स्पेशल सेल का इजराइली दूतावास के निकट दौरा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज सुबह इजराइली दूतावास के निकट उस स्थल का दौरा किया, जहां आईईडी विस्फोट हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि दल विस्फोट की जांच कर रहा है और इस संबंधी सबूत एकत्र कर रहा है. सूत्रों ने बताया कि विस्फोट स्थल पर जांचकर्ताओं को इजराइली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा मिला है.

धमाका उस समय समय हुआ, जब वहां से कुछ किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन के तौर पर होने वाला 'बीटिंग रीट्रिट' कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैकेंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में छोटे बम धमाके ने खींची चिंता की बड़ी लकीरें, भारत-इजरायल संबंधों पर कहीं पड़ न जाए असर

Delhi Blast: चलती कार से इजरायल एंबेसी के पास एक पैकेट फेंक कर चले गए थे आंतकी, पुलिस की छापेमारी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget