एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ बोले- राज्य में दहशत का माहौल है, मैं झगड़ा करने नहीं आया

एबीपी न्यूज़ के सहयोगी चैनल एबीपी आनंदा को एक्सक्लूसिव दिए इंटरव्यू में राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार के साथ 'अनबन' से लेकर सभी मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि राज्य में दहशत का माहौल है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एबीपी न्यूज़ के सहयोगी चैनल एबीपी आनंदा को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू ने राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार के साथ 'अनबन' से लेकर सभी मुद्दों पर खुलकर बात की. राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि राज्य में दहशत का माहौल है. राजनीतिक विरोधी पुलिस के हाथों पीड़ित हैं. राज्यपाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति के वारंट को रोक दिया ऐसा आजादी के सत्तर वर्षों में भी नहीं देखा गया है.

राजभवन और सरकार के बीच उठ रहे मतभेद और विवादों पर राज्यपाल ने कहा कि मैं यहां झगड़ा करने नहीं आया हूं. राज्यपाल के दौरों पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्या सुनने के लिए उनके बीच जाना जरूरी है, मैं कोई पर्यटक नहीं हूं. राज्यपाल जगदीप धनखड़ से यह खास बातचीत एबीपी आनंदा के संपादक सुमन डे ने की.

यहां पढ़ें राज्यपाल धनखड़ ने एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में क्या कहा? राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, ''कोई भी राजभवन में बैठकर काम नहीं कर सकता. लोगों की सेवा के लिए उनके बीच जाना जरूरी होता है. आपको लोगों की समस्याएं जानने के लिए उनके बीच जाकर उन्हें सुनना पड़ता है. मुझे तब बुरा लगा जब एक मंत्री ने राज्यपाल के लिए फैसलों को नौटंकी कहा.'' राज्यपाल ने अपने सिलीगुढ़ी दौरे पर सवाल उठाए जाने को लेकर जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''मैं दंग रह गया जब एक मंत्री ने मेरे सिलीगुढ़ी दौरे पर सवाल खड़े किए. मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि मैं कोई पर्यटक नहीं हूं, मैं अपनी लक्षमण रेखा से बाहर जाकर कुछ नहीं करता.''

राज्यपाल ने कहा कि मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष में किसी तरह का भेदभाव नहीं करता. उन्होंने कहा, ''एक दूसरे मंत्री ने मेरी सुरक्षा पर टिप्पणी की. मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? राज्यपाल का पद सजावटी नहीं है. मेरे लिए सत्ता पक्ष और विरोधी पार्टी में कोई अंतर नहीं है. राजभवन का दरवाजा सभी के लिए खुला है. उन्होंने तो मेरे लिए संविधान ही बदल दिया. मैं कहना चाहता हूं कि कृपया एक सम्मानित कार्यलय के साथ इस तरह का खेल ना खेलें.''

जाधवपुर विश्वविद्यालय में हुई घटना पर राज्यपाल ने दुख जाताय, उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए. राज्यपाल ने कहा, ''शिक्षा प्रणाली नष्ट हो रही है और उच्चतर माध्यमिक शिक्षाएं लकवे का शिकार हो रही हैं. मैंने पहले कहा था मैं सभी जिलों का दौरा करूंगा, मैं कुलाधिपति के रूप में जादधपुर विश्वविद्यालय गया. क्या पुलिस कमिशनर को वहां मौजूद नहीं होना चाहिए था?''

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले राज्य प्रशासन की ओर से रेड रोड पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्निवल में जिस तरह से अनदेखी की गई, उससे लेकर गवर्नर ने नाखुशी दिखाई. दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर हुए विवाद पर राज्यपाल ने कहा कि उस कार्यक्रम में मुझे पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया. उन्होंने आगे बताया कि उन्हें आमंत्रित किए जाने के तरीके से बहुत दुख हुआ और बाद में उन निमंत्रणों को कई अवसरों पर वापस ले लिया गया, जो राज्य के कई मंत्रियों द्वारा आयोजित किए गए थे.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात के सवाल पर राज्यपाल धनखड़ ने कहा, ''मैं भाईदूज के दौरान ममता बनर्जी से मिलने का प्रयास करूंगा. मुझे लगता है कि ममता बनर्जी बेहद सक्षम मुख्यमंत्री हैं. मैं यहां झगड़ा करने नहीं आया हूं.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्या मेरे द्वारा उठाया गया कोई भी मुद्दा राजनीतिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget