एक्सप्लोरर

Exclusive: आदित्य ठाकरे बोले- तीसरी लहर को लेकर तैयार, मुंबई में अभी लोकल ट्रेन नहीं चला सकते

महाराष्ट्र में सरकार तीसरी लहर को लेकर तैयारी में जुट गयी है. दूसरी तरफ आज मराठा आरक्षण को लेकर आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार के घटक दलों के बीच भी कई विवाद हैं. इस सभी मुद्दों पर एबीपी न्यूज़ ने महाराष्ट्र के वन मंत्री और शिवसेना यूथ विंग के अध्यक्ष खास बातचीत की.

मुंबई: कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब महाराष्ट्र में अनलॉक शुरू हो चुका है. वहीं अब महाराष्ट्र में सरकार तीसरी लहर को लेकर तैयारी में जुट गयी है. दूसरी तरफ आज मराठा आरक्षण को लेकर आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार के घटक दलों के बीच भी कई विवाद हैं. इस सभी मुद्दों पर एबीपी न्यूज़ ने महाराष्ट्र के वन मंत्री और शिवसेना यूथ विंग के अध्यक्ष खास बातचीत की. आदित्य ठाकरे से यह खास बातचीत की एबीपी न्यूज़ संवादाता जीतेंद्र दीक्षित ने.

सवाल- क्या महाराष्ट्र कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार है? राज्य में कैसी तैयारियां हैं?
जवाब- आदित्य ठाकरे ने कहा, ''अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, इसे लेकर हम लोगों से फीडबैक भी ले रहे हैं. लेकिन किसी को यह नहीं समझना चाहिए कि कोई लहर खत्म हो गयी है या फिर कोविड हमसे दूर चला गया है. हमें इस बात का जिक्र हर बार करना पड़ता है. क्योंकि कभी कभी ऐसा होता कि हम सोचते हैं कि कोविड के आंकड़े तो कम हो गए तो शायद अभी हमें कोविड हो नहीं सकता. उसी वक्त शायद कोविड किसी को भी हो सकता है. मन में यही सोचकर चलना चाहिए कि आंकड़े भले ही कम हो गए हों लेकिन दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है. कोविड से निपटने के लिए हमें और पूरी दुनिया को वक्त लगेगा.''

आदित्य ठाकरे  ने कहा, ''कोरोना से उभरते हुए जब हम आगे जाते हैं तो थोड़ी इकॉनमी भी चलनी चाहिए. लॉकडाउन से हम बिगेन अगेन की तरफ बढ़ रहे हैं. लेकिन लोगों को ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि मास्क लगाएं, हाथ साफ रखें, सोशल डिस्टेंसिंग करें. बिना मतलब घर से ना निकलें. यही बातें हमें कोरोना से बचा सकती हैं. वैक्सीनेशन भी चल रहा है लेकिन वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी जरूरी है.''

तीसरी लहर को लेकर ठाकरे ने कहा, ''इसके लिए हमने तीन चीजों पर ध्यान दिया है. पहला है कॉर्पोरेट रिस्पॉन्स, मेडिकल रिस्पॉन्स और तीसरा सिविक रिस्पॉन्स. मेडिकल रिस्पॉन्स में हम बेड की संख्या बढ़ा रहे हैं. दवाइयां, वैक्सीन और आईसीयू बढ़ा रहे हैं. बच्चों के लिए पहली बार टास्क फोर्स महाराष्ट्र में बनी. कॉर्पोरेट रिस्पॉन्स की बात करें तो उन्होंने काफी मदद की है, लेकिन अब खुद की जिम्मेदारी और जवाबदेही देखनी पड़ेगी. काम की जगह पर किसी को कोरोना हो जाता है तो कैसे निपटेंगे. तीसरी सिविक रिस्पॉन्स की बात करें तो अनलॉक कैसे होगा, दुकानें कैसे खुलेंगी. इस सब पर हम ध्यान दे रहे हैं.''

सवाल- मुंबई में एक बार फिर से लोकल ट्रेनें कब से चल सकेंगी ?
जवाब- आदित्य ठाकरे ने कहा, ''कोरोना के आंकड़े कम होने पर हम ऐसे बर्ताव करने लगे जैसे कोरोना खत्म हो गया. लेकिन लोकल ट्रेन की बात करें तो हम यह फैसला अभी नहीं ले सकते. हर फैसले से पहले हमें मेडिकल एक्सपर्ट से बात करनी पड़ेगी. जब मेडिकल टास्क फोर्स इसके लिए कहेगी तभी फैसला लिया जाएगा.''

सवाल- महाराष्ट्र के शहरों में टीके लग रहे लेकिन ग्रामीण इलाकों में रफ्तार धीमी है, इसे लेकर भ्रम भी हैं. इसके लिए सरकार क्या कर रही है?
जवाब- आदित्य ठाकरे ने कहा, ''हमारे सभी अधिकारी इसी काम में लगे हुए हैं कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो. हमारे कुछ जिलों के गांव में 100 प्रतिशत टीकाकरण भी हो चुका है. शहरों के साथ साथ हमारा ध्यान गावों पर भी कि कैसे टीकाकरण किया जाए. जब हर एक नागरिक को टीका नहीं लगता तब तक कोई सुरक्षित नहीं है.''

सवाल- मानसून को लेकर इस बार मुंबई में क्या तैयारियां हैं?
जवाब- आदित्य ठाकरे ने कहा, ''हमें अभी अलर्ट मिला है कि इस हफ्ते काफी भारी बारिश हो सकती है. इसी काम में हम जुट गए हैं. मुंबई में कई जगह कंट्रक्शन का काम चल रहा है. इस तरफ हमारा ध्यान है. मुंबई में पहले की बारिश की बात करें तो बारिश होने के बाद दो तीन दिन तक पानी रहता था लेकिन अभी पानी सिर्फ घुटनों तक रहता है और एक दो घंटे में ही निकल जाता है. दुनिया के किसी भी शहर में जब बहुत तेजी से बारिश होती है तो पानी रुक जाता है. लेकिन इसके लिए भी हम तैयारी कर रहे हैं. मुंबई में पंपिंग सेट बढ़ाए जा रहे हैं.''

सवाल- उद्धव ठाकरे पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जा रहे हैं, किन किन मुद्दों पर बात होगी दोनों नेताओं के बीच?
जवाब- आदित्य ठाकरे ने कहा, ''जो भी राज्य के विषय हैं, नेशनल मुद्दें हैं और केंद्र सरकार से संबंध हैं उन पर बात होगी. मैं मीटिंग से पहले इन मुद्दों पर बात नहीं कर सकता. क्योंकि शायद उस पर बात करना उचित नहीं रहेगा. बिल्कुल केंद्र राज्य समन्वय की बात हो या फिर कोरोना की बात हो, इन सब मुद्दों पर ही चर्चा होगी. बैठक में सीएम साहब हैं, डीसीएम साहब हैं और भी दो चार लोग हैं.''

यह भी पढ़ेें

ओडिशाः कोरोना संक्रमितों की दाढ़ी और बाल काटते दिखा स्वास्थ्य कर्मी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पीएम मोदी का एलान- 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त में मिलेगा राशन

PM Modi Speech Highlights: पीएम मोदी का एलान, सभी देशवासियों के लिए केंद्र सरकार ही मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget