एक्सप्लोरर

Xplained: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद जानें किन राज्यों में कितना सस्ता हुआ तेल और आपके पॉकेट पर क्या पड़ेगा असर

Petrol Diesel cheaper: असम, त्रिपुरा, मणिपुर ने पेट्रोल और डीजल पर सात-सात रूपये घटाए जिससे पेट्रोल 12 रूपये और डीजल 17 रूपये सस्ता हो गया.

Petrol Diesel Prices Reduction: केंद्र और कुछ राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर दिवाली पर तोहफा दिया है. त्योहार के सीजन में महंगाई की मार से थोड़ी ही सही मगर राहत मिली है. इस फैसले से हर घर के बजट पर असर पड़ना तय है. बुधवार की शाम को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर पांच रूपये एक्साइज घटाया तो डीजल पर दस रूपये एक्साइज घटा दिया. देखते ही देखते कई राज्य सरकारों ने अपने हिस्से का वैट घटाया और पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दाम कुछ नीचे आ गए.

यूपी में पेट्रोल-डीजल 12 रुपये सस्ता

चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में  पेट्रोल पर केंद्र ने 5 रूपये घटाए तो योगी सरकार ने 7 रूपये यानी कुल 12 रूपये की कमी की है. इसी तरह डीजल पर यूपी ने दो रूपये घटाए जबकि केंद्र 10 रूपये घटा चुका था नतीजा डीजल 12 रूपये सस्ता हो गया. इसका आम इंसान पर क्या फर्क पड़ेगा इसे कुछ इस तरह समझते हैं . यूपी में अब पेट्रोल 12 रूपये सस्ता है. अगर कार में 40 लीटर पेट्रोल से टैंकफुल करवाते हैं तो 480 रूपये की बचत होगी. इसी तरह बाइक का दस लीटर पेट्रोल से टैंकफुल करवाते हैं तो 120 रूपये की बचत होगी.

यूपी में डीजल 12 रूपये सस्ता है. ट्रक के 300 लीटर के डीजल टैंक को फुल करवाने पर 3600 रूपये की बचत होगी. छोटी ही सही ये राहत पेट्रोल डलवाने आए लोगों को ये राहत जरूर महसूस हुई. वैसे चुनावी राज्य होने के कारण राहत को सत्तारूढ बीजेपी को भी महसूस हुई होगी क्योंकि अब पेट्रोल और डीजल के रेट चुभने लगे थे. वैसे कई राज्यों ने यूपी से ज्यादा राहत दी है.

BJP शासित 9 राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल
असम, त्रिपुरा, मणिपुर ने पेट्रोल और डीजल पर सात-सात रूपये घटाए जिससे पेट्रोल 12 रूपये और डीजल 17 रूपये सस्ता हो गया. हरियाणा की खट्टर सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर राहत दी है. इसके बाद राज्य में 12 रुपये पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा.  गुजरात, कर्नाटक, गोवा भी इसी राह पर चले. पेट्रोल-डीजल पर सात-सात रूपये की कमी से यहां भी पेट्रोल 12 रूपये और डीजल 17 रूपये सस्ता हो गया. पर उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल पर 2 रूपये वैट घटाया लेकिन डीजल पर कोई राहत नहीं दी. नतीजा पेट्रोल 7 रूपये सस्ता हुआ तो डीजल 10 रूपये. बिहार सरकार ने भी 1.30 पैसे पेट्रोल से वैट कम किया जबकि डीजल से 1 रूपये 90 पैसे.

राजस्व पर क्या होगा असर? 

पेट्रोल 6 रूपये तीस पैसे सस्ता हुआ जबकि डीजल 11 रूपये नब्बे पैसे. वैसे केंद्र के ऐलान के बाद कांग्रेस शासित राज्यों के पाले में गेंद आ गिरी है और उन पर भी दाम घटाने का दवाब होगा पर मोदी सरकार जानती है कि खजाने की हालत बेहतर हो रही है- जैसे बाजारों में रौनक लौट आई, जीएसटी कलेक्शन बढ़ रहा है. ऐसे में पेट्रोल-डीजल से कम कमाई से काम चलाया जा सकता है

इस फैसले से केंद्र के राजस्व में प्रति माह 8,700 करोड़ रुपये की कमी आएगी. चालू वित्त वर्ष में बाकी बचे वक्त में सरकार को 43,500 करोड़ रुपये का कम राजस्व हासिल होगा. इसी तरह का नुकसान राज्य सरकारों को भी उठाना पड़ेगा। लेकिन महीनों से आम जनता का पेट्रोल डीजल पर भारी टैक्स देकर बजट बिगड़ चुका है जिसमें अब राहत मिलेगी. पेट्रोल डीजल सस्ता होने से परिवहन लागत में कमी आएगी जिससे महंगाई की रफ्तार रूकेगी. साथ ही, रबी के सीजन में सस्ते डीजल से किसानों को भी फायदा होगा. साथ ही महंगाई की बढ़ती रफ्तार पर भी इस फैसले से लगाम लगेगी.

ये भी पढ़ें:

Petrol Diesel Price: दिवाली पर देश को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल से घटाई एक्साइज ड्यूटी, कई राज्य सरकारों ने कम की VAT की दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget