एक्सप्लोरर

Sharad Yadav Profile: छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक... कुछ ऐसा रहा शरद यादव का राजनीतिक सफर

Sharad Yadav Profile: शरद यादव के राजनीतिक करियर की अगर बात करें तो वो 1974 में पहली बार जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए. इस दौरान वो जेपी आंदोलन से भी जुड़े रहे.

Sharad Yadav Demise: बिहार की राजनीति में एक बड़े चेहरे के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज नेता शरद यादव का निधन हो गया है. उनका 75 साल की उम्र में निधन हुआ, जिसकी जानकारी उनके परिवार की तरफ से दी गई. शरद यादव के निधन पर देशभर के तमाम नेताओं ने दुख जताया है और उनके राजनीतिक सफर को सभी याद कर रहे हैं. छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले शरद यादव ने राजनीति में काफी ऊंचा मुकाम हासिल किया और कई बार लोकसभा तक पहुंचे. 

छात्र राजनीति से शुरुआत
शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ. वो एक किसान परिवार में पैदा हुए, जिसके बाद वहीं उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई. युवावस्था में आते ही यादव को राजनीति में दिलचस्पी होने लगी, उन्होंने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की. इस वक्त वो छात्र राजनीति में भी काफी सक्रिय हो गए थे, साथ ही पढ़ाई में भी टॉप किया था. शरद यादव राम मनोहर लोहिया के विचारों से काफी ज्यादा प्रभावित थे. 

शानदार रहा राजनीतिक सफर
शरद यादव के राजनीतिक करियर की अगर बात करें तो वो 1974 में पहली बार जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए. इस दौरान वो जेपी आंदोलन से भी जुड़े रहे. इसके बाद शरद यादव ने राजनीति में पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्हें 1977 में फिर से जबलपुर लोकसभा सीट से ही सांसद चुना गया. इस दौरान वो युवा जनता दल के अध्यक्ष भी थे. 

इसके बाद 1986 में पहली बार शरद यादव राज्यसभा पहुंचे. 1989 में यूपी की बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव जीते. इसके बाद इसी साल उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद भी मिला. यादव को 1997 में जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना गया. यादव का आगे का सफर भी काफी शानदार रहा. साल 1991 से लेकर 2014 तक शरद यादव बिहार की मधेपुरा सीट से सांसद चुने गए.  

साल 2014 में शरद यादव को मधेपुरा लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था. यादव नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे, उन्हें नीतीश कुमार का राजनीतिक गुरु भी कहा जाता है.

Sharad Yadav Death: 'मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को संजो कर रखूंगा', पीएम मोदी ने शरद यादव के निधन पर जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असामाजिक तत्व शामिल थे', दिल्ली लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', दिल्ली लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget