एक्सप्लोरर

पूर्व आईपीएस नीरज कुमार का दावा: दाऊद इब्राहिम भारत नहीं आना चाहता

हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि दाऊद इब्राहिम भारत लौटना चाहता है और सरेंडर करना चाहता है. लेकिन सच तो यह है कि उसका ऐसा दूर-दूर तक कोई इरादा नहीं है. यह दावा है पूर्व आईपीएस अधिकारी नीरज कुमार का.

मुंबई, नई दिल्ली: हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि दाऊद इब्राहिम भारत लौटना चाहता है और सरेंडर करना चाहता है. लेकिन सच तो यह है कि उसका ऐसा दूर-दूर तक कोई इरादा नहीं है. यह दावा है पूर्व आईपीएस अधिकारी नीरज कुमार का. नीरज कुमार का दावा है कि दाऊद अब भी पाकिस्तान के कराची में है और वो अब भी सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के गोरखधंधे में सक्रिय है. यही नहीं दाऊद सट्टेबाजी का रेट भी पाकिस्तान में बैठकर खोलता है.

मुंबई धमाकों को पच्चीस साल पूरे हो गए हैं. भारत का मोस्टवांटेड डॉन और मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है. एबीपी न्यूज संवाददाता ओमप्रकाश तिवारी ने दाऊद को बहुत करीब से जानने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी नीरज कुमार से बातचीत की है. नीरज कुमार ने बताया है कि दाऊद ना तो भारत आना चाहता है और ना ही सरेंडर करना चाहता है, ये खबर सिर्फ अफवाह है.

कौन हैं नीरज कुमार - नीरज कुमार पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं - दिल्ली के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं - सीबीआई के पूर्व अधिकारी हैं - नीरज कुमार से दाऊद ने कई साल पहले फोन पर बात की थी - नीरज कुमार दाऊद पर किताब लिख चुके हैं DIAL D FOR DON

नीरज कुमार ने कहा,"बतौर पुलिस ऑफिसर मैं हमेशा होपफुल रहूंगा कि उसे भारत लाया जाए, अब इसमें कितना वक्त लगता है ये कहना मुश्किल है. हालांकि सभी एजेंसियां कोशिश कर रही हैं कि उसे भारत लाया जा सके. जितनी कोशिशें हो रही हैं कभी ना कभी साकार होंगी."

उन्होंने कहा,"दाऊद के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस था तो जब भी उसकी कोई मूवमेंट होती थी, हमें जानकारी मिल जाती थी. एक बार वो धार्मिक यात्रा पर गया था, हमें जानकारी मिली तो हमने कोशिशें कीं कि उसे वहीं रोका जाए. उसका भाई अनीस तो एक बार बहरीन में पकड़ा भी गया था लेकिन बहरीन ने उसे भारत को नहीं दिया और सउदी वापस भेज दिया. इसके बाद वह पाकिस्तान चला गया."

उन्होंने कहा,"उसे आना होता तो आ जाता. वो पाकिस्तान के कराची में है. आईएसआई उसे प्रोटेक्ट कर रही है. वो बैटिंग के रेट्स खोलता है और भी कई काम कराता है. रिटायर होने से कुछ वक्त पहले उसने फोन किया था और कहा था कि आप अब रिटायर हो रहे हो अब तो पीछा छोड़ दो."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget