एक्सप्लोरर

क्या अयोध्या और राफेल फैसले के बदले मिली राज्यसभा सीट? जानें पूर्व सीजेआई गोगोई का जवाब

लंबे समय के बाद पूर्व सीजेआई ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि, राफेल और सबरीमला जैसे फैसलों पर खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने फैसलों के बदले राज्यसभा सीट मिलने के सवाल का जवाब भी दिया.

नई दिल्ली: पूर्व चीफ जस्टिस और राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई ने उन आरोपों को निराधार बताया जिनमें कहा जा रहा था कि उन्हें रामजन्मभूमि समेत कई अन्य फैसलों के बदले बीजेपी राज्यसभा सीट मिली है. अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में गोगई ने राम मंदिर, राफेल समेत अपने चीफ जस्टिस के कार्यकाल के दौरान दिए गए तमाम फैसलों पर खुलकर बात की.

गोगई ने कहा कि मैंने सोचा था कि राज्यसभा जाकर कुछ संरचनात्मक कार्य करूंगा. रिटायरमेंट के एक साल के भीतर मोदी सरकार की ओर से राज्यसभा भेजे जाने पर गोगोई ने कहा कि मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि मुझे किस पार्टी ने भेजा है. मेरे पास कोई निर्वाचन क्षेत्र नहीं है, पूरा देश मेरे लिए निर्वाचन क्षेत्र है.

राम जन्मभूमि फैसले पर गोगई ने कहा कि लोग राम जन्मभूमि फैसले को मोदी सरकार की सबसे बड़ी सफलता के तौर पर देखते हैं. यह लोग एक न्यायिक आदेश और एक राजनीतिक निर्णय के बीच महीन भेद करने में नहीं कर पाते. उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश एक पक्ष के लिए फायदे वाला होगा तो दूसरे लिए पक्षपात वाला. जिस क्षण आप फैसला सुनाते हीं उसी क्षण जज के दुश्मन भी बन जाते हैं.

राफेल पर फैसले को लेकर हुए विवाद पर भी रंजन गोगोई ने साफगोई से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बातें करना आसान है लेकिन जब आप मुख्य न्यायधीश की कुर्सी पर बैठते हैं तब मुश्किल होती है. उन्होंने कहा कि अगर मेरी नीयत सही है तो फिर कितनी आलोचना हो, इससे फर्क नहीं पड़ता.

उन्होंने कहा, ''राफेल केस बेहद आसान था. सवाल जहाजों की खरीद को लेकर था. क्या हम जहाज खरीद के लिए भी वही प्रक्रिया अपनाएंगे जो एक बिल्डिंग बनाने के लिए अपनाते हैं. मैं कहूंगा, नहीं. एयरक्राफ्ट की खरीद में पैरामीटर और सख्त होंगे.''

फैसलों के बदले राज्यसभा सीट के आरोप पर गोगोई ने कहा, ''मुझे थोड़ा तो क्रेडिट दीजिए. जिसने अयोध्या, राफेल और सबरीमला जैसे फैसले वो मोलभाव नहीं करेगा? अगर यह मोलभाव होता तो बहुत बड़ा होता. सिर्फ एक राज्यसभा इसके लिए मोलभाव नहीं हो सकती.

ये भी पढ़ें- कूचबिहार में अमित शाह बोले- ऐसा बंगाल बनाएंगे कि आदमी तो क्या परिंदा भी घुसपैठ नहीं कर पाएगा CAA के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की शुरुआत कब होगी? अमित शाह ने बंगाल में दिया ये बड़ा बयान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget