एक्सप्लोरर

Agniveer Reservation: उम्र सीमा में छूट, फिजिकल टेस्ट की भी छुट्टी...अग्निवीरों को दो फोर्सेज में आरक्षण, राज्यसभा में बोली सरकार

Agniveer Reservation in CAPF: सेना में अग्निवीर के तौर पर नियुक्त होने वाले युवाओं को चार साल की सर्विस के बाद रिटायर कर दिया जाता है. ऐसे में सरकार इनके लिए आगे भी रोजगार के अवसर खुले रखना चाहती है.

Agniveer Reservation in Assam Rifles: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार (24 जुलाई) को राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया है कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)/राइफलमैन के पदों पर होने वाली नियुक्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है. गृह राज्य मंत्री की तरफ से इस बात की भी जानकारी दी गई है कि अग्निवीरों को आयु सीमा और फिजिकल टेस्ट से भी छूट दी गई है.

अग्निवीर के तहत भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में जवानों की भर्ती की जाती है. ये सशस्त्र बलों में नियुक्ति की एक नई कैटेगरी है. इसके तहत भर्ती होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीर चार साल की सेवा के बाद बिना किसी पेंशन लाभ के रिटायर हो जाते हैं. बाकी के 25 फीसदी अग्निवीरों को रेगुलर सैनिकों के तौर पर फोर्स में शामिल कर लिया जाता है. यही वजह है कि सरकार ने अब उन 75 फीसदी अग्निवीरों के लिए भी रोजगार की व्यवस्था कर दी है.

सीएपीएफ और असम राइफल्स में कितने पद खाली?

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में खाली पड़े पदों को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया, "सीएपीएफ और असम राइफल्स में 1 जुलाई, 2024 तक खाली पदों की संख्या 84,106 है, दोनों में 10,45,751 पदों की कुल स्वीकृती होती है."

उन्होंने बताया, "अप्रैल, 2023 से फरवरी, 2024 के बीच 67,345 लोगों की भर्ती की गई है. इसके अलावा, 64,091 खाली पदों को नोटिफाई किया गया है और ये पद भर्ती के विभिन्न चरणों में हैं. ये साफ हो जाता है कि बलों के आकार की तुलना में खाली पदों की संख्या की वजह से ओवरटाइम का सवाल ही नहीं उठता है."

अग्निवीरों के लिए सरकार ने क्या किया?

अग्निवीरों को लेकर हो रहे हंगामे के बीच गृह राज्य मंत्री ने बताया, "केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)/राइफलमैन के पद पर भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% फीसदी खाली पदों को आरक्षित करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा, ऊपरी आयु सीमा में छूट और फिजिकल एफिसेंसी टेस्ट से छूट का प्रावधान भी किया गया है."

यह भी पढ़ें: 'अपनी-अपनी बटालियन में शानदार काम कर रहे अग्निवीर', सेना के सीनियर अधिकारियों से जानें योजना की हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget