एक्सप्लोरर

EVM हैकिंग: सिब्बल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे, लेकिन हैकर के दावे गंभीर- सिंघवी

कांग्रेस ने कहा है कि हम इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की ना पुष्टि कर सकते हैं ना ही खंडन, लेकिन हैकर ने ईवीएम हैकिंग को लेकर काफी गंभीर सवाल उठाए हैं.

नई दिल्ली: लंदन में चल रहे हैकथॉन में एक कथित अमेरिकी हैकर ने दावा किया है कि भारत में ईवीएम हैक हो सकती हैं. हैकर ने दावा किया है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उसने बीजेपी के लिए भी हैकिंग की थी. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद थे. सिब्बल की मौजूदगी को लेकर उठ रहे सवालों के बाद कांग्रेस ने साफ किया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिब्बल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस की ना पुष्टि कर सकते हैं ना ही खंडन- कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है, ‘’कांग्रेस का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से कोई लेना देना नहीं है. सिब्बल को आमंत्रित किया गया था, इसलिए वह वहां गए थे. लेकिन वह कांग्रेस का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की ना पुष्टि कर सकते हैं ना ही खंडन, लेकिन हैकर ने ईवीएम हैकिंग को लेकर काफी गंभीर सवाल उठाए हैं. ईवीएम को लेकर कई आशंकाएं हैं.’’

कथित अमेरिकी हैकर का दावा- EVM हैकिंग के बारे में जानते थे मुंडे, वो कार हादसा नहीं बल्कि मर्डर था

कोलकाता में सभी दलों ने ईवीएम का मुद्दा उठाया था- कांग्रेस

अभिषेक मनु सिंघवी ने आगे कहा, ‘’हमने लंदन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में देखा और सुना है. शनिवार को कोलकाता में सभी दलों ने ईवीएम का मुद्दा उठाया था. सभी इसको लेकर चिंतित हैं और सभी चाहते हैं कि चुनाव पेपर बैलेट से हो.’’ उन्होंने कहा, ‘’सभी ईवीएम में वीवीपीएटी हो और कम से कम 50 फीसदी वीवीपीएटी पर्चियों की गिनती हो.’’

कथित अमेरिकी हैकर ने क्या-क्या दावे किए हैं?

बता दें कि आज लंदन में हैकथॉन कार्यक्रम में भारत में ईवीएम हैकिंग को लेकर एक कथित अमेरिकी हैकर ने दावा किया है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उसने बीजेपी के लिए भी हैकिंग की थी. और हैकिंग के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे ने उनकी टीम से संपर्क किया था. हैकर ने यह भी दावा किया कि मुंडे की मौत कार हादसे में नहीं बल्कि उनका मर्डर किया गया था. हैकर ने यह भी बताया कि साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के पक्ष में ईवीएम की हैकिंग की थी. हैकर का कहना था कि ट्रांसमीटर के जरिये ईवीएम की हैकिंग हो सकती है. हैकिंग करने के लिए उसकी टीम में 14 लोग हैं.

यह भी पढ़ें- लंदन: कथित अमेरिकी हैकर का दावा- 2014 चुनाव में BJP के लिए की थी हैकिंग, चुनाव आयोग ने कहा- EVM पूरी तरह सुरक्षित

BSP नेता का एलान- ‘साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 50 लाख का इनाम’

लोकसभा चुनाव: CM नीतीश कुमार की बड़ी मांग, '2021 में हो जातिगत जणगणना'

देश के 9 सबसे अमीरों के पास है देश की 50% सबसे गरीब लोगों जितनी दौलत

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget