एक्सप्लोरर

MP में उप चुनाव परिणाम आने से पहले ही BJP ने बहुमत जुटाने के लिए शुरू की प्लान B की रणनीति

बीजेपी चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह से आज बीएसपी विधायक संजीव कुशवाहा, निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा तथा नारायण त्रिपाठी ने मुलाकात की. तीनों नेताओं ने भूपेंद्र सिंह से अलग-अलग बंद कमरे में बात की.

भोपाल: एमपी में चुनाव परिणाम आने से पहले ही बीजेपी ने बहुमत जुटाने के लिए प्लान बी की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. बीजेपी चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह से आज बीएसपी विधायक संजीव कुशवाहा, निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा तथा नारायण त्रिपाठी ने मुलाकात की. तीनों नेताओं ने भूपेंद्र सिंह से अलग-अलग बंद कमरे में बात की.

उधर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है की बीजेपी को अब हार का डर सताने लगा है इसलिए जोड़ तोड़ में लग गई है.

मुलाकात के सिलसिले की बात करें तो सबसे पहले कुशवाहा मंत्री सिंह के बंगले पहुंचे. इसके बाद जब शेरा और फिर त्रिपाठी वहां पहुंचे तो सियासी हलचल तेज हो गई. इन मुलाकातों को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि परिणाम आने के बाद जो भी स्थिति बनेगी उस हिसाब से निर्दलीय विधायकों को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है.

बता दें कि वर्तमान में बीजेपी के 107 विधायक हैं और सरकार बचाए रखने के लिए केवल 9 विधायकों की जरुरत है.

मंत्री भूपेंद्र सिंह से मुलाकात करने के बाद संजीव कुशवाहा ने कहा कि बीएसपी का समर्थन बीजेपी को रहेगा. बता दें कि कमलनाथ सरकार को भी बीएसपी के दोनों विधायकों ने समर्थन दिया था. लेकिन पार्टी सुप्रीमो मायावती के यूपी में एमएलसी चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने के ऐलान के बाद मप्र में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं.

जुटाने के लिए बीजेपी को सिर्फ 9 विधायकों की जरुरत है, लेकिन कांग्रेस नेताओं खासकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिस भरोसे से सरकार में वापसी करने के बयान दे रहे हैं, उसको ध्यान में रखकर बीजेपी ने प्लान बी पर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है ताकि राज्यपाल के सामने बहुमत साबित करने में दिक्कत न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget