एक्सप्लोरर

यूरोपीय संघ ने टीके की आपूर्ति को लेकर अदालत से AstraZeneca पर भारी जुर्माना लगाने का अनुरोध किया

यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा ने एस्ट्राजेनेका पर कोविड-19 टीके की तय खुराकें देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है.

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ ने बुधवार को ब्रसेल्स की एक अदालत से टीका निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका को तत्काल कोविड-19 टीके की बाकी बची खुराकों की आपूर्ति करने के संबंध में आदेश देने का अनुरोध किया. साथ ही कंपनी पर वादाखिलाफी के चलते भारी जुर्माना लगाने का भी अनुरोध किया. 

यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा ने एस्ट्राजेनेका पर कोविड-19 टीके की तय खुराकें देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है. सत्ताइस सदस्यीय यूरोपीय संघ के साथ कंपनी एस्ट्राजेनेका ने शुरुआती दौर में टीके की 30 करोड़ खुराकों की आपूर्ति को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जो सभी सदस्यों के बीच वितरित होनी थीं. इसके साथ ही आने वाले समय में 10 करोड़ और खुराकों का विकल्प भी रखा गया था. 

टीके की ये खुराक वर्ष 2021 के दौरान दी जानी थीं लेकिन पहली तिमाही में केवल तीन करोड़ खुराक ही उपलब्ध कराई गईं. यूरोपीय संघ के मुताबिक, कंपनी ने दूसरी तिमाही में केवल सात करोड़ खुराक की आपूर्ति की है जबकि उसने 18 करोड़ खुराक देने का वादा किया था. 

यूरोपीय संघ के वकील राफेल जाफ़राली ने अदालत से कहा कि कंपनी से अब दिसंबर के अंत तक टीके की पूरी खुराक उपलब्ध कराने की उम्मीद है लेकिन 'छह महीने की देरी के साथ, ये साफ तौर पर विफलता है.'

जाफराली ने कंपनी पर समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए एक करोड़ यूरो का जुर्माना लगाने का अनुरोध भी अदालत से किया. साथ ही कहा कि अदालत एस्ट्राजेनेका को देरी के मुआवजे के तौर पर प्रति दिन हर खुराक 10 यूरो का जुर्माना देने को बाध्य करे.  उन्होंने दलील दी कि समझौते की शर्त के तहत टीके की तय खुराकों की आपूर्ति के लिए एस्ट्राजेनेका को यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में स्थित इकाइयों को उत्पादन के लिए उपयोग करना चाहिए।

जाफ़राली ने कहा कि कंपनी ने समझौते का उल्लंघन करते हुए संघ को दी जाने वाली पांच करोड़ खुराकें अन्य देशों को भेज दीं जबकि इनकी आपूर्ति यूरोपीय संघ को की जानी चाहिए थी.

एक तरफ जहां संघ ने एस्ट्राजेनेका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है, वहीं कंपनी का कहना है कि वह पूरी तरह समझौते को लेकर बाध्यकारी है. हालांकि, कंपनी का तर्क है कि टीका उत्पादन एक जटिल प्रक्रिया है और उसने समय पर टीके की खुराकों की आपूर्ति करने का प्रयास किया.  कंपनी के वकील बुधवार के बाद अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget