एक्सप्लोरर

एक देश एक कार्ड: MPNIC से कितना अलग होगा मल्टीपर्पज कार्ड, क्या है इसका मतलब, जानिए

बहुउद्देशीय राष्ट्रीय पहचान पत्र (MPNIC) पहली बार 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान सुझाया गया था. अब शाह ने मल्टीपर्पज कार्ड की बात कही है तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह MPNIC जैसा ही होगा.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जनगणना भवन की आधारशिला रखे जाने के मौके पर कहा कि देश में आधार, पासपोर्ट, बैंक खाते, ड्राइविंग लाइसेंस, और वोटर कार्ड जैसी सभी सुविधाओं के लिए एक ही कार्ड हो सकता है. इसकी संभावनाएं हैं. अमित शाह के बयान के बाद मल्टीपर्पज कार्ड को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या सरकार MPNIC (बहुउद्देशीय राष्ट्रीय पहचान पत्र) की बात कर रही है जिसको लेकर पहले भी सुझाव दिया जा चुका है. इस पर विस्तार से बात करें इससे पहले आइए जानते हैं कि आखिर यह MPNIC क्या है ?

क्या है MPNIC

गृहमंत्री का मल्टीपर्पज कार्ड का सुझाव बहुउद्देशीय राष्ट्रीय पहचान पत्र (MPNIC) से मिलता जुलता है, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान मंत्रियों के एक सशक्त समूह द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए 2001 की रिपोर्ट सुझाया गया था.

उस वक्त eGOM (मंत्रियों का अधिकार प्राप्त समूह) में लालकृष्ण आडवाणी, (गृह मामलों के मंत्री), जॉर्ज फर्नांडिस (रक्षा मंत्री), जसवंत सिंह (विदेश मंत्री), और यशवंत सिन्हा (वित्त मंत्री) थे. उन्होंने अवैध प्रवास से बढ़ते खतरे के संबंध में MPNIC की सिफारिश की थी.

eGOM ने कहा था , “अवैध प्रवासन ने गंभीर रूप से संकट पैदा कर दिया है. अब भारत में रहने वाले नागरिकों और गैर-नागरिकों का अनिवार्य पंजीकरण होना चाहिए. इससे नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करने में आसानी होगी. सभी देश के नागरिकों को एक बहुउद्देश्यीय राष्ट्रीय पहचान पत्र (MPNIC) दिया जाना चाहिए और गैर-नागरिकों को एक अलग रंग और डिजाइन के पहचान पत्र जारी किए जाने चाहिए. इसे शुरू में सीमावर्ती जिलों में या संभवत: 20 किलोमीटर की सीमा बेल्ट में शुरू किया जाना चाहिए ”

अमित शाह ने नहीं दिया अभी कोई नाम

अब सवाल उठता है कि क्या केंद्र सरकार जब मल्टीपर्पज कार्ड की बात कर रही है तो उसका मतलब MPNIC से है.  गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा कि मल्टीपर्पज कार्ड को लेकर कोई भी विशिष्ट योजना नहीं है, लेकिन सरकार विभिन्न डेटाबेसों को लिंक करना चाहती है. सरकार एक कार्ड बनाने का इरादा रखती है जो एक व्यक्ति द्वारा रखे गए विभिन्न खातों तक पहुंच के एकल बिंदु के रूप में काम करे. अमित शाह ने कहा, ‘‘आधार, पासपोर्ट, बैंक खाते, ड्राइविंग लाइसेंस, और वोटर कार्ड जैसी सभी सुविधाओं के लिए एक ही कार्ड हो सकता है. इसकी संभावनाएं हैं.’’

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह भी जानकारी है कि सरकार 2020 की शुरुआत तक नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) लॉन्च कर सकती है. Natgrid का कथित रूप से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R & AW),केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी 10 एजेंसियों द्वारा उपयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- PM मोदी के लिए रेड कार्पेट...तो पाक पीएम के लिए डोर मैट, लोग बोले- बेइज्जत हुए तो क्या हुआ, इमरान ही तो हैं Viral Video: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ लड़के ने ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर हुआ मशहूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE साइबर अटैक मामलाः पुलिस ने दर्ज की FIR, बोर्ड ने कहा- ‘किसी भी छात्र का डेटा नहीं हुआ लीक’
CBSE साइबर अटैक: पुलिस ने दर्ज की FIR, बोर्ड ने कहा- ‘किसी भी छात्र का डेटा नहीं हुआ लीक’
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
नदियों को चीरेगा, ड्रोन-AI से होगा लैस, लद्दाख की ऊंचाइयों पर ड्रैगन को पटखनी देगा भारत का 'जोरावर', जानें क्या-क्या खासियत
नदियों को चीरेगा, ड्रोन-AI से होगा लैस, लद्दाख की ऊंचाइयों पर ड्रैगन को पटखनी देगा भारत का 'जोरावर'
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश
थलापति विजय का बड़ा फैसला, 'जन नायकन' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड होंगे पैसे
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Embed widget