एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, आतंकी संगठन PAFF ने ली जिम्मेदारी

Encounter In Kulgam: आतंकियों और जवानों के बीच शुक्रवार शाम से ही मुठभेड़ चल रही है. सेना और कुलगाम पुलिस की संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल है.

Encounter In Kulgam: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए. आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकी संगठन पीएएफएफ ने इसकी जिम्मेदारी ली है और इसे अनुच्छेद 370 खत्म करने का बदला बताया है. पीएएफएफ ने एक बयान जारी कर कहा है कि संघी सरकार के अवैध तरीके से अनुच्छेद 370 खत्म करने की पूर्व संध्या पर हमारे लड़ाकों ने हमला किया है.

कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था, जिसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी. अभियान के दौरान शुक्रवार (4 अगस्त) शाम को आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई.

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के 4 साल पूरे

आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब आज 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 4 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी ने श्रीनगर में विजय मार्च निकालने का ऐलान किया है. सुबह 9.30 बजे नेहरू पार्क से शुरू होकर ये विजय मार्च शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस सेंटर तक जाएगा. वहीं, एहतियात के तौर पर शनिवार (5 अगस्त) को अमरनाथ यात्रा को स्थगित किया गया है.

लापता हुआ था सेना का जवान

कुलगाम से ही बीती 29 जुलाई को भारतीय सेना का जवान जावेद अहमद वानी लापता हो गया था. वानी 29 जुलाई को छुट्टी पर अपने घर आया था और उसी शाम को वो लापता हो गया. जवान जिस कार से घर से निकला था, वह सड़क किनारे बरामद की गई थी. उसमें खून के निशान भी मिले थे. जवान के परिजनों ने दावा किया था कि उसे अगवा कर लिया गया है.

लापता जवान की तलाश के लिए सेना और पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया था. 5 दिनों के बाद 3 अगस्त को वानी को पुलिस की टीम ने ढूढ़ निकाला था. जवान के मिलने की सूचना देते हुए एडीजीपी कश्मीर ने कहा था कि मेडिकल जांच के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. इस पूछताछ में सेना और पुलिस दोनों के अधिकारी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें

Indian Army Missing Soldier: मिल गया 5 दिनों से लापता सेना का जवान, मेडिकल जांच के बाद आर्मी और पुलिस करेगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget