एक्सप्लोरर

MP News: भिंड कलेक्टर के एक आदेश ने उड़ा दी सरकारी महकमों की नींद, जानिए क्या है पूरा मामला

Bhind News: चुनावों के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है. ऐसे में भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस ने एक आदेश जारी कर अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया है.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड में कलेक्टर का एक आदेश जिले भर के अधिकारी और कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है. भिंड (Bhind) कलेक्टर सतीश कुमार एस  की ओर से चुनाव के समय बीमारी का प्रमाण पत्र देकर ड्यूटी से बचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश पारित किया गया है. प्रदेश में इन दिनों पंचायतों और नगरीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया चल रही है.

भिंड कलेक्टर के आदेश में क्या है?

त्रिस्तरीय चुनावों के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी पंचायत ओर नगरीय निकाय चुनाव में लगाई जा रही है. ऐसे में भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस ने एक आदेश जारी कर अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया है. आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन ड्यूटी से बचने के लिए जो भी अधिकारी कर्मचारी बीमारी का प्रमाण पत्र लेकर आएंगे, उनके खिलाफ शासन के नियम अंतर्गत 20 साल की सेवा या 50 साल की आयु के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई की जाएगी.

आदेश के बाद अधिकारियों कर्मचारियों में दहशत

हालांकि चुनावों में कुछ कर्मचारी बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन अधिकारियों कर्मचारियों में दहशत है कि कहीं अगर वास्तव में वह बीमार पड़ गए और ड्यूटी करने में अक्षम हुए तो उनका क्या होगा. कलेक्टर के इस आदेश ने सक्षम मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाए गए प्रमाण पत्र को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है, जोकि शासन के नियम अंतर्गत ही बीमारी का प्रमाण पत्र जारी करता है.

ऐसे में अब सवाल उठता है कि कलेक्टर आदेश का असर तो उन अधिकारी कर्मचारियों को पड़ेगा, जो वास्तव में बीमार हैं. और स्वास्थ्य खराब होने के चलते ड्यूटी करने में अक्षम हैं. जाहिर सी बात है कि कलेक्टर का है आदेश जमीनी हकीकत को बिना देखे ही तैयार किया गया है, तो क्या कलेक्टर को अपने इस आदेश पर एक बार फिर पुनर्विचार की जरूरत है?

यह भी पढ़ें

Operation Bluestar Anniversary: स्वर्ण मंदिर के बाहर जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर्स, लहराई गई तलवार और खालिस्तान के समर्थन में लगे नारे

मूसेवाला मर्डर केस की गुत्थी 8 दिन बाद भी अनसुलझी, पंजाब पुलिस ने किया काला को 'गिरफ्तार', लेकिन उठ रहे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget