जम्मू: हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सात लोगों की बाल-बाल बची जान
जम्मू में उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब प्रदेश के वरिष्ठ सरकारी अफसरों को किश्तवाड़ ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई.

जम्मू: जम्मू के रियासी जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब प्रदेश के वरिष्ठ सरकारी अफसरों को किश्तवाड़ ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई. तकनीकी खराबी के चलते इस हेलीकॉप्टर की रियासी के एक मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई.
तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
मामला बुधवार दोपहर बाद का है जब जम्मू से ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पवनहंस का एक हेलीकॉप्टर ने जम्मू से किश्तवाड़ की उड़ान भरी. सूत्रों के मुताबिक जैसे ही यह हेलीकॉप्टर रियासी जिले से उड़ान भर रहा था, इसमें तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद तुरंत इस हेलीकॉप्टर की रियासी के ज्योतिपुरम में एक मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई.
खबर के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे और 5 यात्री जिन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है. पुलिस के बताया कि हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित है.
यह भी पढ़ें.
हुगली की चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा- 'अगर TMC तोलाबाज है तो बीजेपी दंगाबाज है'

















