एक्सप्लोरर

Elvish Yadav Controversy: क्या है वो वजह जिसके चलते सागर ठाकुर की जान लेने पर उतारू हो गए थे एल्विश यादव? जानें पूरे विवाद की जड़

Elvish Yadav Controversy Explained: बिग बॉस फेम एल्विश यादव पर यूट्यूबर सागर ठाकुर ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा विवाद क्या है.

Elvish Yadav: 'बिग बॉस OTT 2' के विनर रहे एल्विश यादव एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं. नोएडा में सांप के जहर की तस्करी मामले में अभी उन पर कार्रवाई चल ही रही है कि अब वह एक यूट्यूबर की पिटाई कर फिर से विवादों में छा गए हैं. दरअसल, शुक्रवार (8 मार्च) से ही एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने वह आठ-दस साथियों के साथ सागर ठाकुर नाम के एक यूट्यूबर की पिटाई करते हुए देखे गए हैं. 

वहीं, एल्विश यादव और उनके कुछ साथियों के खिलाफ दिल्ली के रहने वाले सागर ठाकुर के साथ मारपीट मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. एल्विश और उनके साथियों पर गुरुग्राम के सेक्टर-53 में मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पिटाई का वीडियो खुद सागर ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जहां वह 'मैक्सटर्न' नाम से अकाउंट चलाते हैं. सागर ने एल्विश पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. 

मैक्सटर्न के जरिए शेयर किए गए वीडियो में क्या है? 

दरअसल, मैक्सटर्न की तरफ से जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि एल्विश अपने साथियों के साथ मॉल की एक दुकान में घुसते हैं. उन्हें देखते ही सागर ठाकुर खड़े हो जाते हैं. इसके बाद एल्विश आते ही सागर की पिटाई शुरू कर देते हैं. दोनों के बीच होती गहमा-गहमी को भी देखा जा सकता है. इस बीच कुछ लोग पीछे हटते हैं. इस दौरान सागर ने ये पूरी घटना मॉल में छिपाकर रखे कैमरे में कैद कर ली. पिटाई से सागर को काफी चोटें भी आई हैं.

किस तरह शुरू हुआ विवाद? 

इस पूरे विवाद की शुरुआत एक क्रिकेट मैच से हुई, जहां एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी एक साथ नजर आए. जैसे ही इसकी तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की खिंचाई करना शुरू कर दिया. मैक्सटर्न ने कई सारे ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने कहा कि जब मैं मुनव्वर के बारे में बात करता हूं तो एल्विश के फैन मुझे भला-बुरा कहा जाता है, जबकि एल्विश ने जब मुनव्वर से मुलाकात की तो वो प्यार बांटने की बात कर रहे हैं. 

विवाद में आग में घी डालने का काम 'रैंडमसेना' नाम के एक्स हैंडल ने भी किया. इसने लगातार एल्विश को निशाना बनाया और कहा कि जिस मुनव्वर से वह मुलाकात कर रहे हैं, वह हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ा चुके हैं. कहीं न कहीं एल्विश की भी विवाद पर नजर थी, तभी उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, 'खोट निकालने बैठोगे, हर चीज में खोट निकल जाएगी. प्यार मोहब्बत से रहो और आगे बढ़ो.' मगर ये विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा था. 

लड़ाई तक कैसे पहुंची बात? 

मैक्सटर्न लगातार एल्विश यादव के वीडियो शेयर कर उन्हें निशाने पर ले रहे थे. मैक्सटर्न उर्फ सागर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें एल्विश कहते हैं कि हर आदमी दोगला है, बस अपना काम के काम रख भाई. इस वीडियो पर एल्विश ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'भाई तू दिल्ली ही रहता है, सोचा याद दिला दूं.' थोड़ी देर बाद मैक्सटर्न ने एक व्हाट्सऐप चैट शेयर करते हुए बताया कि एल्विश ने उन्हें गुरुग्राम में मिलने के लिए बुलाया है. इस तरह बात लड़ाई तक पहुंच गई. 

कौन हैं सागर ठाकुर और उन्होंने विवाद पर क्या कहा? 

सागर ठाकुर दिल्ली के रहने वाले हैं. वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं और यूट्यूब पर उनके 16 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, इंस्टाग्राम पर 8,90,000 फॉलोअर्स और ‘एक्स’ पर 2,50,000 फॉलोअर्स हैं. सागर ने बताया कि वह एल्विश यादव को 2021 से ही जानते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से ‘एल्विश फेन पेज’ नफरत फैला रहे थे, जिसकी वजह से वह परेशान थे. 

सागर ने बताया कि मॉल में पहुंचने पर एल्विश ने और उनके 8-10 गुंडों ने उनकी पिटाई कर दी. उन्होंने कहा कि वे सभी नशे में थे. एल्विश यादव ने मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की ताकि मैं शारीरिक रूप से अक्षम हो जाऊं. सागर ने आगे कहा कि जाने से पहले, एल्विश यादव ने मुझे जान से मारने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav को झटका! सागर ठाकुर की पिटाई के बाद FIR, वायरल VIDEO में कहते दिखे थे- जान से मार दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget