एक्सप्लोरर

17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को चुनाव, बीजेपी को होगा फायदा

चुनाव होने के बाद विपक्ष की ताकत में गिरावट आएगी, जिससे सत्तारूढ़ एनडीए धीरे-धीरे ऊपरी सदन में बहुमत की ओर बढ़ सकता है.राज्यसभा में बीजेपी के सबसे अधिक 82 सदस्य हैं और कांग्रेस के 46 सदस्य हैं.

नई दिल्ली: राज्यसभा की अप्रैल में खाली हो रही 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की है. आयोग ने कहा कि राज्यसभा में 17 राज्यों की ये सीटें सदस्यों के कार्यकाल पूरे होने के कारण अप्रैल में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं. राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना छह मार्च को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 मार्च है. मतगणना चुनाव खत्म होने के करीब एक घंटे बाद 26 मार्च की शाम को ही की जाएगी.

उच्च सदन में जिन नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें एनसीपी नेता शरद पवार, केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले (आरपीआई-आठवले) , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल (बीजेपी) शामिल हैं.

राज्यसभा की जिन 55 सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें महाराष्ट्र की सात, तमिलनाडु की छह, बिहार और पश्चिम बंगाल की पांच-पांच सीटें, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4 सीटें शामिल हैं. इसके अलावा असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन सीटें हैं. छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड से दो-दो सीटें हैं. मेघालय, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट के लिए भी चुनाव होंगे.

कांग्रेस राजस्थान से खाली हो रही राज्यसभा की तीन में से दो सीटें रख सकती है, जबकि मध्य प्रदेश से तीन में से दो, छत्तीसगढ़ से दो, महाराष्ट्र और कर्नाटक से एक-एक सीट जीत सकती है. पार्टी आंध्र प्रदेश, मेघालय और असम से सीटें गवांएगी. कांग्रेस को अपने दम पर लगभग आठ सीटों को बरकरार रखने का भरोसा है और अपने सहयोगियों की मदद से एक या दो से अधिक सीटें जीत सकती है.

अप्रैल में होने वाले चुनाव होने के बाद विपक्ष की ताकत में गिरावट आएगी, जिससे सत्तारूढ़ एनडीए धीरे-धीरे ऊपरी सदन में बहुमत की ओर बढ़ सकता है. सत्तारूढ़ एनडीए के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है और सरकार को उच्च सदन में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करवाने के लिए अन्नाद्रमुक और बीजेडी जैसे मित्र दलों का समर्थन प्राप्त करना होता है. राज्यसभा में बीजेपी के सबसे अधिक 82 सदस्य हैं और कांग्रेस के 46 सदस्य हैं. उच्च सदन की कुल क्षमता 245 है. राज्यसभा में 12 नामित सदस्य हैं, जिनमें से आठ बीजेपी से जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का गैर-जिम्मेदाराना बयान, कहा- राहुल गांधी बताएं दिल्ली में हिंसा के पीछे कौन है?

इस देश की मॉडल रही हैं मेलानिया, जानिए- कैसे हुआ ट्रंप से प्यार, और अब हैं फर्स्ट लेडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget