एक्सप्लोरर

Election 2023: मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, इन नेताओं को सौंपी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव साल के आखिरी में होने को हैं. इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Congress Observer: साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसते हुए कांग्रेस ने चार वरिष्ठ नेताओं को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया है. अर्जुन मोढवाडिया, सुभाष चोपड़ा, कुलदीप राठौड़, प्रदीप टम्टा को मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है. राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया और संजय दत्त को मध्य प्रदेश के प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल के साथ नियुक्त किया गया है.

वहीं, राजस्थान के प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ राष्ट्रीय सचिव अमृता धवन, काजी निजामुद्दीन और वीरेंद्र राठौड़ की नियुक्ति की गई है. मध्य प्रदेश में तो पिछले चुनावों में कांग्रेस ने वापसी की थी लेकिन राज्य के बड़े नेताओं की गुटबाजी के चलते वहां सरकार गिर गई और एक बार फिर से बीजेपी सत्ता में आ गई. कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच की खटास का नुकसान पार्टी के भुगतना पड़ा था.

दिग्विजय सिंह के बयान के मायने

हाल ही में दिग्विजय सिंह ने सीहोर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी मैनेजमेंट संगठन की कमजोरी के कारण कमजोर है. दिग्विजय सिंह ने माना कांग्रेस का संगठन जैसा होना चाहिए वैसा नहीं है. कांग्रेस का जो इलेक्शन मैनेजमेंट है पोलिंग के दिन भी वह कमजोर दिखाई देता है. जनता वोट देना चाहती है लेकिन संगठन की कमजोरी की वजह से वह पूरा नहीं हो पाता है.

राजस्थान में भी संकट का दौर

राजस्थान में लगभग चार साल तक गहलोत मुख्यमंत्री की कुर्सी बचा रहे हैं. अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की दरार देशभर ने देखा है. हाल ही में राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "मैं उनके खिलाफ हूं जो पार्टी के खिलाफ हैं." उन्होंने ये बात जयपुर में कांग्रेस विधायकों के लिए आयोजित फीडबैक सत्र में कही थी. जिसमें सचिन पायलट पहुंचे ही नहीं थे.

रंधावा ने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) से सख्त कार्रवाई करने को कहा है. मैं कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करूंगा, चाहे वह कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो. मैं यूं ही पंजाब से नहीं आया हूं. मैं यह सुनिश्चित करने आया हूं कि कांग्रेस राजस्थान में सत्ता बरकरार रखे."

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: सर्वे रिपोर्ट से खुश नहीं कांग्रेस नेतृत्व, चुनाव में 60 मंत्री और विधायकों का कट सकता है पत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget