एक्सप्लोरर

Election fact check: क्या लोगों का यह हुजूम पीएम मोदी के विरोध में जुटा, जानिए वायरल दावों का असली सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर लोगों के भीड़ की एक वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये लोग पीएम मोदी का विरोध करने के लिए जुटे हैं. पड़ताल यह खबर फेक निकली.

लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसें सड़क पर एक बड़ी भीड़ मार्च करते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध हो रहा है, जिसमें एक शख्स भीड़ के बीच ऊंट की सवारी करता हुआ दिखाई दे रहा है.

मोदी के खिलाफ रैली बताकर किया जा रहा शेयर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @IndiaAwakened_ नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मोदी के खिलाफ रैला: अगर सविधान के साथ छेड़छाड़ की तो अंजाम ठीक नही होगा ये भीड़ किसी भी चैनल पर दिखाई नही दी."Election fact check: क्या लोगों का यह हुजूम पीएम मोदी के विरोध में जुटा, जानिए वायरल दावों का असली सच

पड़ताल में झूठे निकले वायरल दावे

लॉजिकली फैक्ट ने इस वीडियो की पड़ताल की, जिसमें वायरल हो रहे दावे झूठे निकले. यह रैली राजस्थान में चल रहे लोकसभा चुनाव लड़ रहे एक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में थी, न कि पीएम मोदी के विरोध की. रिवर्स इमेज सर्च करने करने पर पता चला कि यह वीडियो  3 अप्रैल, 2024 को भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता, जितेंद्र मीना की ओर से शेयर किया गया था. 

उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "डूंगरपुर-बांसवाड़ा की जनता अब बदलाव चाहती हैं और भारत आदिवासी पार्टी @BAPSpeak इस बार बदलाव ले कर आयेगी और जनता @roat_mla की जितायेगी.

बांसवाड़ा उम्मीदवार की रैली का है वीडियो

पड़ताल में राजस्थान के एक जर्नलिस्ट का वीडियो मिला, जो उन्होंने 3 अप्रैल, 2024 को वीडियो पोस्ट कर लिखा, "डूंगरपुर-बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत की रैली." यहां देखें वीडियो. इस वीडियो को 4 अप्रैल 2024 को राजकुमार रोत ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था, जो वायरल हो रहे वीडियो से मेल खाता है. इस वीडियो को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स ने की थी ये खबर पब्लिश

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार रोत ने 3 अप्रैल को हजारों समर्थकों के बीच ऊंट पर बैठकर लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. यह वायरल वीडियो के दृश्यों से मेल खाता है, जिससे पता चलता है कि यह बांसवाड़ा में उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने से पहले की रैली को दर्शाता है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जुलूस के दौरान समर्थकों ने आदिवासी एकता के नारे लगाए "एक तीर, एक कमान, आदिवासी एक समान, और जय जौहर का नारा है, भारत देश हमारा है."

एनडीटीवी ने भी बांसवाड़ा में नामांकन दाखिल करने के लिए ऊंट पर सवार होकर पहुंचे रोत की एक क्लिप भी साझा की. 

निर्णय 

वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध करने के लिए जुटी है. यह दावे पूरी तरह के फेक है. यह वीडियो बांसवाड़ा से भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत के नामांकन की है. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: 'रायबरेली में राहुल गांधी को हरा देंगे दिनेश प्रताप,' जानें अमित शाह के इस दावे का प्रियंका गांधी ने दिया क्या जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget