एक्सप्लोरर

तेलंगाना में कांग्रेस-बीआरएस समेत तीन दलों पर लगा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग ने विज्ञापन पर लगाई रोक

Telangana Assembly Election: तेलंगाना में इस महीने के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी जमकर प्रचार कर रहे हैं.

Telangana Election: चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में तीन राजनीतिक दलों को विज्ञापन करने के लिए दी गई अनुमति को वापस ले लिया है. इन तीनों ही दलों को अब विज्ञापन करने से रोक दिया गया है. चुनाव आयोग के जरिए जिन दलों को विज्ञापन से रोका गया है, उसमें बीजेपी, बीआरएस और कांग्रेस शामिल हैं. कांग्रेस के 6, बीजेपी के 5 और बीआरएस के 4 ऐसे विज्ञापन हैं, जिन पर रोक लगाई गई है. इन संबंध में तीनों पार्टियों को बता दिया गया है.

तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी की तरफ से कांग्रेस, बीजेपी और बीआरएस के राज्य के महासचिव को चिट्ठी लिखी गई है. इसमें उन्हें बताया गया है कि उनके किन विज्ञापनों पर रोक लगाने का फैसला किया गया है. कांग्रेस के जिन विज्ञापनों पर रोक लगाई है, वो कार, नौकरियों और किसानों से जुड़े हैं. बीजेपी के बैन होने वाले विज्ञापन 2 बीएचके घर, किसानों से जुड़े हैं, जबकि बीआरएस का एक तेलुगू गाने वाला विज्ञापन समेत चार विज्ञापनों पर रोक लगा दी गई है.  

तेलंगाना में खूब हो रहे वादे

दरअसल, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद से ही राजनीतिक दलों की तरफ से कई तरह के वादे किए जा रहे हैं. किसी दल ने लोगों को नौकरियों का वादा किया है, तो किसी दल का कहना है कि वह महिलाओं को कैश पैसे देगी. इन सब चीजों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. इसके अलावा अखबार और टेलिविजन एक बड़ा जरिया है, जिनके जरिए लोगों तक अपने वादों को पहुंचाने का काम हो रहा है. 

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होने वाली है. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी और उसी दिन साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनने वाली है. अभी तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है. बीआरएस ने एआईएमआईएम के साथ गठबंधन किया हुआ है. दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. इन्हें उम्मीद है कि उनकी सरकार एक बार फिर से बन जाएगी. हालांकि, कांग्रेस भी पूरी तरह से पिक्चर में नजर आ रही है, जबकि बीजेपी को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में सियासी पारा गर्म, चुनाव से पहले कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में कई घायल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget