एक्सप्लोरर

सीएम ममता अस्पताल में भर्ती, स्ट्रेचर से ले जाया गया, EC ने ‘हमले’ को लेकर रिपोर्ट मांगी

नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए ‘हमले’ के मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है. अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी.

कोलकाता: नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए ‘हमले’ के बाद उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें स्ट्रेचर से अस्पताल में ले जाते देखा गया. ममता बनर्जी की देखभाल के लिए चार डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है.

इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान धक्का दिये जाने की वजह से उनके एक पैर में चोट लगी है. घटना शाम को उस वक्त घटी जब वे रियापारा इलाके में एक मंदिर के बाहर खड़ी थीं.

इस मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है. राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने राज्य प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट तुरंत भेजनी होगी.’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चोट लगने की वजह से उनके पैर में सूजन आ गयी और उन्हें बुखार जैसा लग रहा है. धक्का दिए जाने के बाद ममता बेचैन दिखीं. उनके सहयोगी उन्हें गाड़ी की आगे वाली सीट से बीच वाली सीट पर बैठाते हुए दिखे. सीएम के जिस पैर में सूजन आयी थी उस पर एक सफेद कपड़ा भी लपेटा हुआ दिखा.

मुख्यमंत्री को नंदीग्राम से कोलकाता लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम से कोलकाता ले जाने के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ भी बनाया गया.

इसके बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी, राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी, फरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी अस्पताल पहुंचे. राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन एस निगम भी वहां मौजूद थे.

राज्यपाल जगदीप धनखड़ जब सरकारी एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे तो इस दौरान वहां उपस्थित सैंकड़ों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों ने विरोध जताते हुए 'वापस जाओ' के नारे लगाए.

बीजेपी ने की सीबीआई जांच की मांग

बीजेपी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ‘सामान्य घटना’ को ‘सुनियोजित साजिश’ बताने का प्रयास कर रही हैं. बीजेपी ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.

बता दें कि ममता बनर्जी ने आज ही नंदीग्राम सीट से नामांकन दाखिल किया है. नंदीग्राम में बनर्जी के मुकाबले बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को उतारा है. नंदीग्राम से कांग्रेस-लेफ्ट और आईएसएफ गठबंधन ने सीपीएम की मीनाक्षी मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया है.

सीएम ममता बनर्जी नंदीग्राम में कैसे हुईं घायल? जानें- सुरक्षा में लगी एजेंसी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget