एक्सप्लोरर

इलेक्शन कमीशन ने जारी किया बिहार में SIR का पहला ड्राफ्ट, ECI की वेबसाइट पर ऐसे चेक कर पाएंगे अपना नाम

Bihar Election SIR: इलेक्शन कमीशन ने यह भी जानकारी दी कि सभी मतदाताओं को एक महीने का वक्त दिया जाएगा. वे वोटर लिस्ट से नाम कट जाने की स्थिति में फिर से जुड़वा सकेंगे.

चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद शुक्रवार (1 अगस्त) को वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी कर दिया है. इस संसोधित वोटर लिस्ट ड्राफ्ट की कॉपी सभी मान्यता प्राप्त पॉलिटिकल पार्टियों को भेजी गई है. बिहार के जिला निर्वाचन अधिकारियों ने 38 जिलों में रिवाइज्ड वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट की फिजिकल और डिजिटल कॉपी राजनीतिक दलों को सौंप दी है.

चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट अपलोड कर देगा. सभी मतदाता अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के जरिए चेक कर सकेंगे. अगर किसी का नाम कट जाता है तो वह चुनाव आयोग के पास आपत्ति दर्ज करवा सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बिहार के सभी मतदाता या राजनीतिक दल संशोधित वोटर लिस्ट में 1 अगस्त से 1 सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं.

ड्राफ्ट को लेकर चुनाव आयोग ने क्या दी प्रतिक्रिया

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट को शुक्रवार (1 अगस्त) दोपहर आधिकारिक वेबसाइट पर भी पब्लिश किया जाएगा, जिससे मतदाता इसे देख सकें और सुझाव या आपत्तियां दर्ज करा सकें. इस प्रक्रिया का मकसद चुनावों में पारदर्शिता लाना और हर पात्र मतदाता को उसका अधिकार दिलाना है. जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित करें और प्रारूप पर चर्चा करें.

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में, बिहार में मतदाता जागरूकता अभियान भी तेज किया गया, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए गए. इन शिविरों के जरिए लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, या सुधारने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई. हालांकि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर खुश नहीं है. इसको लेकर संसद में विपक्ष ने खूब हंगामा किया. मॉनसून सत्र का शुरुआती हफ्ता SIR को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget